प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार पीएम मोदी ने इटली की पीएम को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी का पैकेट तोहफे में दिया। यह पल देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया।
पीयूष गोयल ने बताया स्वीट इकोनॉमी का सच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस वाकये को भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जोड़ा। गोयल ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत का कन्फेक्शनरी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। उनके अनुसार, 2013-14 के बाद से टॉफी और चॉकलेट के निर्यात में लगभग 166% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सिर्फ स्वाद नहीं, अब है चॉकलेटी बिजनेस आज का टॉफी बाजार सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं रह गया है। बदलते समय के साथ भारतीय उपभोक्ता अब बेहतर क्वालिटी और प्रीमियम फ्लेवर्स की मांग कर रहे हैं। गांवों और छोटे शहरों में भी पैकेट वाली कैंडीज की खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे निवेशक इसमें भारी दिलचस्पी ले रहे हैं। मेक इन इंडिया की बदौलत भारतीय ब्रांड्स अब वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना रहे हैं।
पारले का वित्तीय गणित: बिक्री बढ़ी, मुनाफा घटा मेलोडी टॉफी बनाने वाली दिग्गज कंपनी पारले (Parle) के लिए पिछला वित्त वर्ष (FY25) चुनौतीपूर्ण रहा। कंपनी की कुल बिक्री तो 8.5% बढ़कर ₹15,568 करोड़ तक पहुंच गई, लेकिन नेट प्रॉफिट में करीब 39% की गिरावट देखी गई।
मुनाफे में इस कमी का मुख्य कारण कच्चा माल महंगा होना और बिजनेस संचालन की लागत में बढ़ोतरी बताया जा रहा है। यानी कंपनी ने सामान तो खूब बेचा, लेकिन खर्चों के चलते शुद्ध कमाई कम रही।
सोशल मीडिया पर मीम्स की धूम पीएम मोदी के इस मेलोडी गिफ्ट ने न केवल कूटनीतिक रिश्तों में गर्माहट का संदेश दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी ला दी। लोग इस पल को भारत के बढ़ते ग्लोबल कद और स्थानीय ब्रांड्स की पॉपुलैरिटी से जोड़कर देख रहे हैं। यह महज एक टॉफी का पैकेट नहीं, बल्कि भारतीय बाजार के लिए एक स्वीट ब्रांडिंग साबित हुई है।
India s TOFFEE TALE would surely be melody to the ears!
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 20, 2026
Exports have grown nearly 166% since 2013-14. 🍬 pic.twitter.com/EJle6m4BnT
वैभव सूर्यवंशी का A सेलिब्रेशन: तूफानी पारी के पीछे छुपी है एक भावुक कहानी
रोम की सड़कों पर दिखा Modi-Meloni का जलवा, कोलोसियम में बढ़ी भारत-इटली की दोस्ती
भारतीय राजनीति के राहू : राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार
भीषण गर्मी का अग्निपथ : बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, क्या इस हफ्ते मिलेगी राहत?
बीजिंग में पुतिन-जिनपिंग की महाबैठक: ट्रंप के दौरे के बाद ईरान और यूक्रेन पर नई रणनीति का संकेत
IPL मैच में नीट का शोर: बैनर लहराकर NSUI ने NTA को घेरा
KKR vs MI: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स
रोम की शाम, भारत-इटली की नई उड़ान: कोलोसियम में पीएम मोदी और मेलोनी की विशेष मुलाकात
20 रुपये की पानी की बोतल और 85 रुपये की डिलीवरी: कंपनी का घाटे वाला गणित देख दंग रह गए लोग
मधुमक्खियों के हमले से खौफ में ऑपरेटर, मशीन के अंदर कैद हुआ शख्स