मैदान पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज कई मायनों में यादगार रही। सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा मैदान पर मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच हुई तीखी बहस की हो रही है।
साइड स्क्रीन बना विवाद का कारण विवाद की शुरुआत तब हुई जब रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे। रिजवान ने साइड स्क्रीन के पास लोगों की आवाजाही को लेकर अंपायर से शिकायत की और बार-बार अपना स्टांस छोड़कर पीछे हटने लगे। बार-बार रुकने के कारण विकेट के पीछे खड़े लिटन दास का धैर्य जवाब दे गया।
लिटन और रिजवान में गरमा-गरमी लिटन दास ने रिजवान को सीधे टोकते हुए कहा कि बल्लेबाजी पर ध्यान लगाएं। इस हस्तक्षेप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ाके की जुबानी जंग छिड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि मैदानी अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने लिए मजे इस पूरे वाकये के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान को जमकर ट्रोल किया। वायरल हो रहे वीडियो में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को रिजवान की एक्टिंग पर तंज कसते हुए सुना जा सकता है।
एक खिलाड़ी ने कहा, टीम में अब इसकी जगह पक्की है, देखो कैसे एक्टिंग करता है। वहीं, दूसरे खिलाड़ी ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा कि, यह एक्टिंग के लिए बॉलीवुड जाएगा, लेकिन वहां भी इसे कोई नहीं लेगा। एक अन्य आवाज ने तो यह तक कह दिया कि, इसकी ओवर-एक्टिंग के 50 पैसे कटेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे पाकिस्तान की शर्मनाक हार के साथ जोड़कर देख रहे हैं। क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों के बीच इस तरह की नोकझोंक चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां खेल के बजाय रिजवान की एक्टिंग पर फैंस काफी मजे ले रहे हैं।
Pak vs Ban Test Series 2026
— 🅱𝐚𝐧𝐝𝐨𝐨𝐤 𝐊𝐡𝐚𝐧 (@XBandookkhan) May 19, 2026
2nd Test
Heated Chat Between Rizwan & Litton Das Goes Viral pic.twitter.com/mws7P6xnR8
मेलोडी का जलवा बरकरार: डिनर और कोलोजियम की सैर के साथ पीएम मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री ने फिर जीता इंटरनेट
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर 15 साल के वैभव का राज, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, इंटरव्यू में निकली गाली; वीडियो वायरल
राहुल गांधी का पीएम और गृहमंत्री पर तीखा हमला, सियासी गलियारों में मचा बवाल
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर अखिलेश यादव: क्या 2027 में प्रभु राम ही होंगे सपा की नैया के खेवनहार?
मोदी-मेलोनी की Melodi से शेयर बाजार में आई सुनामी, लेकिन क्या आप भी हुए धोखे का शिकार?
झटका! OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, अब चुकानी होगी 5000 रुपये तक ज्यादा कीमत
‘आटा-साटा’ प्रथा पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: बेटियों को ‘वस्तु’ समझने वाली परंपरा को बताया अमानवीय
भीषण गर्मी से उबल रहा भारत: बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 260 GW के पार पहुंचा आंकड़ा
भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध: विकास कार्यों की अनदेखी से आहत होकर नगर निगम गेट पर कराया मुंडन