जेल से रिहाई के बाद सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 11 साल, 4 महीने और 24 दिन की लंबी कैद के बाद बाहर आए बाबा का यह शाही अंदाज नेटिजन्स को हैरान कर रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि बाबा रामपाल धीरे-धीरे चल रहे हैं और गर्मी से उन्हें बचाने के लिए उनके पीछे-पीछे बड़े-बड़े मूविंग कूलर चलाए जा रहे हैं। जहां-जहां बाबा कदम बढ़ा रहे हैं, ये कूलर बिल्कुल उनके साथ-साथ चल रहे हैं, ताकि उन्हें चिलचिलाती धूप और गर्मी का एहसास न हो।
इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बौछार वीडियो सामने आते ही लोगों ने मजेदार और तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, साधारण लोगों को एक कमरे से दूसरे कमरे में कूलर ले जाने में पसीने छूट जाते हैं, यहां तो बाबा के लिए कूलर ही वॉक पर निकले हैं। वहीं, कुछ लोग इसे असली VIP ट्रीटमेंट करार दे रहे हैं।
दूसरी ओर, बाबा के समर्थकों का एक तबका सक्रिय हो गया है। समर्थकों का कहना है कि लोग केवल कूलर और सुविधाओं को देख रहे हैं, जबकि संत रामपाल द्वारा गरीबों और किसानों के लिए किए गए कार्यों की अनदेखी की जा रही है।
11 साल बाद मिली है रिहाई बता दें कि 78 वर्षीय बाबा रामपाल को 2014 के चर्चित बरवाला कांड के बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वे हिसार जेल में बंद थे। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी बढ़ती उम्र और कमजोर स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जमानत दी है।
अदालत ने रिहाई के साथ स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाबा बाहर जाकर कोई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े या कहीं भीड़ जमा हो। फिलहाल, उनका यह कूलर वाला वीवीआईपी स्वैग इंटरनेट पर बहस और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
*संत रामपाल का वीवीआईपी ट्रीटमेंट देखिए,दो-दो कूलर चल रहे हैं।
— TisariNazar (@TisariNazar) May 19, 2026
अब सवाल यह उठता है कि अगर इतनी सुविधाओं की आदत है, तो आखिर 11 साल जेल में कैसे बिताए होंगे? या फिर वहां भी इंतज़ाम किसी खास मेहमान जैसे ही रहे होंगे? pic.twitter.com/KuqCqn3uKz
ईरान समझौते के लिए बेताब, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें औंधे मुंह गिरेंगी
रोम में मोदी-मेलोनी केमिस्ट्री: डिनर, कोलोसियम और दोस्ती की नई इबारत
शॉपिंग मॉल में पत्नी के सामने पति के साथ शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग!
वेलकम टू रोम माय फ्रेंड : इटली में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, मेलोनी के साथ सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां
अस्पताल के बाहर आपा खो बैठे सलमान खान: पैपराजी पर भड़के भाईजान , कहा- पागल हो क्या?
मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है : इटली में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, क्या IMEC बदलेगा दुनिया का व्यापारिक नक्शा?
मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? पीएम मोदी के गिफ्ट ने पकड़ी चर्चा, जानिए टॉफी का सीक्रेट फॉर्मूला
कार डिप्लोमेसी से मेलोडी तक: इंटरनेट पर छाई मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री
जीत के बाद दुश्मन के मालिक के पैर छुए, क्या वैभव सूर्यवंशी ने ऋषभ पंत की टीम का अहंकार तोड़ा?
नार्वे के अखबार में पीएम मोदी का विवादित कार्टून: क्या पश्चिमी मीडिया आज भी नहीं बदला?