गाजा में हमास को बड़ा झटका इजराइल की सेना (IDF) और खुफिया एजेंसी शिन बेट ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हमास के सैन्य विंग के प्रमुख, इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। यह ऑपरेशन गाजा में एक सटीक हवाई हमले के जरिए अंजाम दिया गया। हद्दाद हमास के उन आखिरी सीनियर कमांडरों में से एक था, जो 7 अक्टूबर के हमले की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था।
कौन था इज्जेदीन अल-हद्दाद? हद्दाद हमास की अल-कस्साम ब्रिगेड का बेहद ताकतवर कमांडर था। मोहम्मद दैफ और याह्या सिनवार जैसे कट्टरपंथियों के सफाए के बाद, वह हमास का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा था। सेना के अनुसार, हद्दाद न केवल 7 अक्टूबर के हमले का मुख्य रणनीतिकार था, बल्कि वह हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से खड़ा करने की कोशिश में भी जुटा था।
बंधकों को बनाया था मानव ढाल इजराइल की खुफिया एजेंसियों का खुलासा चौंकाने वाला है। हद्दाद बेहद कुटिलता से काम ले रहा था। अपनी जान बचाने के लिए उसने इजराइली बंधकों को अपनी ढाल बना रखा था। वह यह मानकर बैठा था कि बंधकों के साथ होने के कारण इजराइली सेना उस पर हमला नहीं करेगी। लेकिन, सुरक्षा बलों ने एक सटीक खुफिया रणनीति अपनाई और बंधकों को सुरक्षित रखते हुए हद्दाद को ढेर कर दिया।
आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रहार हद्दाद का खात्मा केवल हमास के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक आतंकवाद के लिए बड़ा झटका है। इसी समय के दौरान, अमेरिकी और नाइजीरियाई सेना ने एक संयुक्त अभियान में ISIS के सेकंड-इन-कमांड अबू-बिलाल अल-मिनुकी को भी मौत के घाट उतार दिया है।
नेतृत्व विहीन होता हमास इजराइल का स्पष्ट रुख है कि 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल हर एक चेहरे को चुन-चुनकर खत्म किया जाएगा। हद्दाद की मौत ने हमास के बचे-खुचे नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। सैन्य जानकारों का मानना है कि हद्दाद जैसे कमांडरों के मारे जाने के बाद हमास की संगठनात्मक क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है।
🔴ELIMINATED: Izz al-Din al-Haddad, Head of Hamas’ military wing and one of the last senior commanders involved in the planning of the October 7 massacre.
— Israel Defense Forces (@IDF) May 16, 2026
Following the elimination of Mohammed Sinwar, Haddad assumed his role and worked to rebuild Hamas’ capabilities and planned… pic.twitter.com/6TW7Wewt7m
टाटा ट्रस्ट्स को बड़ा झटका: चैरिटी कमिश्नर के निर्देश पर टली बोर्ड बैठक, विवादों में घिरा प्रशासनिक ढांचा
आंध्र प्रदेश का बड़ा ऐलान: अब तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार देगी सरकार
खुद को साबित करने की मजबूरी नहीं चाहिए : विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
NEET विवाद: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जश्न मनाने का अजीब अंदाज: आकाश सिंह की पर्चियों पर मचा बवाल, दिग्गजों ने की बैन की मांग
NEET पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा फेरबदल: सरकार ने नए अफसरों को सौंपी कमान
मैं पक्का सनातनी हूं : दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच गरमाई बहस, वीडियो वायरल
काला जादू, खून की उल्टियां और ब्लैकमेल: एक्टर रवि मोहन का अपनी एक्स-पत्नी पर सनसनीखेज आरोप
आईपीएल में पर्ची सेलिब्रेशन पर छिड़ा विवाद, पूर्व दिग्गज ने की बैन करने की मांग
एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया तैयार: लवलीना और साक्षी ने भरी हुंकार