आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया है। हालांकि, यह फिल्म पाकिस्तान और कई गल्फ देशों में बैन कर दी गई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने वहां के दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है।
पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर 14 मई को जैसे ही नेटफ्लिक्स पर फिल्म स्ट्रीम हुई, पाकिस्तान में इसे देखने वालों की बाढ़ आ गई। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी के अनुसार, रात के 12 बजते ही लाखों लोग एक साथ फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े, जिसके कारण नेटफ्लिक्स का सर्वर ही क्रैश हो गया।
24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज का दावा क्रिएटर का दावा है कि पाकिस्तान में धुरंधर 2 फिलहाल नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है। वहां के दर्शक रणवीर सिंह के किरदार और फिल्म की कहानी देखने के लिए काफी बेताब नजर आए।
सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने लिए मजे इस खबर के वायरल होते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने वहां की आर्थिक स्थिति पर तंज कसते हुए लिखा कि वहां नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने के पैसे कहां से आए? वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार मीम्स भी बनाए हैं।
भारत में कब और कहां देखें धुरंधर 2 ? विदेशों में जहां यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, वहीं भारत में इसका दर्शकों को इंतजार है। जियो हॉटस्टार ने आधिकारिक घोषणा की है कि धुरंधर 2 भारत में 5 जून से स्ट्रीम होगी। इससे पहले 4 जून को शाम 7 बजे एक ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर रखा गया है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के इंटरव्यू और शूटिंग के अनदेखे पल दिखाए जाएंगे।
Aandhi banke jo aa raha hai usse DHURANDHAR kehte hain.🔥
— JioHotstar (@JioHotstar) May 15, 2026
Watch Dhurandhar The Revenge, Raw & Undekha. Grand Digital Premiere on June 4th at 7 PM, starts streaming from June 5th only on JioHotstar.#Dhurandhar2OnJioHotstar #DhurandharTheRevenge #RawAndUndekha@RanveerOfficial… pic.twitter.com/w73rLgM06F
लिटन दास का विस्फोटक शतक , मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास: बांग्लादेश-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट का पहला दिन
बस स्टैंड पर प्रेमी संग रोमांस कर रही थी बेटी, अचानक सामने आया बाप और फिर...
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश
बॉक्स ऑफिस पर टला महामुकाबला: अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की बदल गई तारीख
पहले जीतते तो 5% भी खुशी नहीं होती... , 18 साल का सूखा खत्म होने पर छलके विराट कोहली के जज्बात
मैदान पर खौफनाक मंजर: सिर के बल गिरे हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर
NEET पेपर लीक पर घमासान: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, खरगे बोले- युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा
आंध्र प्रदेश का बड़ा ऐलान: तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार का नकद इनाम
कलाई काटी, खून की उल्टियां और काला जादू: जयम रवि के सनसनीखेज खुलासों से दहला साउथ सिनेमा
भारत के इकलौते वानर हूलॉक गिब्बन ने रचा इतिहास, रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इस्तेमाल किया स्काई ब्रिज