हॉलीवुड की सबसे चर्चित जासूसी फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की 26वीं फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म पर काम शुरू करने की पुष्टि कर दी है, जिसके बाद दुनिया भर के फैंस में उत्साह का माहौल है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज का आधिकारिक ऐलान स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है कि अगले जेम्स बॉन्ड (007) की तलाश जारी है। हालांकि, मेकर्स ने कास्टिंग प्रक्रिया से जुड़ी विशेष जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा है, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि सही समय आने पर फैंस के साथ महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए जाएंगे।
दिग्गज निर्देशक संभालेंगे कमान आने वाली फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मशहूर फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूवे को सौंपी गई है। डेनिस अपनी मास्टरपीस फिल्मों जैसे ड्यून , ब्लेड रनर 2049 और प्रिजनर्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पटकथा स्टीवन नाइट लिख रहे हैं, जबकि एमी पास्कल और डेविड हेमन जैसे बड़े नाम प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं।
कास्टिंग की रेस में कौन है सबसे आगे? जेम्स बॉन्ड के रोल के लिए कई युवा सितारों के नाम चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर जैकब एलोर्डी, कैलम टर्नर और एरॉन टेलर-जॉनसन रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड इस पूरी प्रक्रिया को देख रही हैं।
नए चेहरे पर दांव लगाने की चर्चा सूत्रों की मानें तो स्टूडियो किसी स्थापित सुपरस्टार के बजाय किसी नए या कम चर्चित चेहरे को मौका दे सकता है। अमेज़न एमजीएम की फिल्म प्रमुख कोर्टने वैलेंटी ने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को बहुत जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। 2021 में आई नो टाइम टू डाई के बाद से ही फैंस एक नए बॉन्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Statement from Amazon MGM Studios:
— Amazon MGM Studios (@AmazonMGMStudio) May 14, 2026
“The search for the next James Bond is underway. While we don’t plan to comment on specific details during the casting process, we’re excited to share more news with 007 fans as soon as the time is right.” pic.twitter.com/2RLm8fITWQ
राइस बाउल ऑर्डर किया, मिला सिर्फ आलू का कटोरा : बेंगलुरु के शख्स का अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट हुआ वायरल
‘बिना गोली चलाए ईरान को रोका था’, ओबामा ने ट्रंप को याद दिलाई 2015 की परमाणु डील
अबू धाबी में बोले पीएम मोदी: भारत-UAE मिलकर करेंगे काम, होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना प्राथमिकता
बीजिंग में ट्रंप की शाही दावत : रोस्ट डक और लॉबस्टर सूप का लिया स्वाद, जानें स्टेट डिनर का पूरा मेन्यू
कोर्ट की गरिमा पर प्रहार: केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP के दिग्गज नेताओं पर अवमानना का बड़ा केस
राज बावा का हवा में चमत्कार : खराब फॉर्म की आलोचना का दिया ऐसा जवाब
मजाक का ऐसा करारा जवाब: अर्शदीप सिंह की छेड़खानी का तिलक वर्मा ने बल्ले से लिया बदला
केरल का नया कैप्टन : वीडी सतीशन की ताजपोशी के बाद क्या बोले नए सीएम?
जमीन पर गार्ड ऑफ ऑनर , आसमान में F-16 की पहरेदारी: PM मोदी का UAE में भव्य स्वागत
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल: आम आदमी की जेब पर महंगाई का जोरदार प्रहार