आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पति पत्नी वो दो आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी वो की यह फ्रेंचाइजी फिल्म काफी समय से सुर्खियों में थी। फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं।
क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी अपर्णा त्रिवेदी (वामिका गब्बी) के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। हालांकि, उनकी जिंदगी में मोड़ तब आता है जब चंचल कुमारी (सारा अली खान) और नीलोफर खान (रकुल प्रीत सिंह) का आगमन होता है। इसके बाद शुरू होती है उलझनों और कॉमेडी की एक नई दास्तां।
कलाकारों की एक्टिंग पर मिली-जुली राय सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ दर्शक फिल्म को एक शानदार एंटरटेनर बता रहे हैं। एक दर्शक ने फिल्म के डायलॉग्स और कलाकारों के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि सारा अली खान ने लंबे अरसे बाद वापसी करते हुए प्रभावित किया है।
कहानी और कॉमेडी को लेकर असंतोष दूसरी ओर, एक बड़ा वर्ग फिल्म से काफी निराश नजर आ रहा है। कई दर्शकों का मानना है कि स्क्रिप्ट बेहद कमजोर है। एक यूजर ने लिखा, यह पुराने जोक्स को केवल ग्लैमर के साथ पेश करने जैसा है, जो बिल्कुल भी फ्रेश नहीं लगता। कुछ लोगों ने इसे कॉमेडी के नाम पर बकवास करार देते हुए कहा कि फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में नाकाम रही है।
क्या असर छोड़ेगी यह फिल्म? पहला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था, जिसके कारण इस फिल्म से उम्मीदें काफी ऊंची थीं। भारी प्रमोशन के बावजूद, शुरुआती रिव्यूज फिल्मे के लिए एक मुश्किल चुनौती की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल, यह फिल्म क्रिटिक्स और जनता के बीच बंटी हुई नजर आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की क्या स्थिति रहती है।
#Patipatniaurwodo
— VASU KAPOOR ( Filmydunniyaaa ) (@moviereview1684) May 15, 2026
Till the Interval
A Brilliant Entertainer With lost of Fun and LoL Dialogues 🤣, Story is Intresting @ayushmannk @SaraAliKhan @Rakulpreet @iWamiqaGabbi They All are Extraordinary ❤️
.
.#ayushmannkhurana #trending #rakulpreetsingh #wamiqagabbi #saraalikhan pic.twitter.com/Z5mHlDrZBx
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
राज बावा का हवा में चमत्कार : खराब फॉर्म की आलोचना का दिया ऐसा जवाब
2029-31 में बीजेपी का खेल खत्म, टीएमसी सांसद सयानी घोष की खुली चुनौती
बंदर के हमले पर ‘DM का फोन’, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
IPL 2026: तिलक वर्मा की तूफानी पारी के आगे पस्त हुआ पंजाब, मुंबई ने धर्मशाला में दर्ज की यादगार जीत
अर्शदीप सिंह का मजाक बना मुसीबत, तिलक वर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज
पंजाब किंग्स की आंधी थमी: क्या प्रीति जिंटा और रिकी पोंटिंग के बीच हुई तीखी बहस?
फतह-4 मिसाइल: क्या भारत की अग्नि-V के आगे टिक पाएगा पाकिस्तान का नया हथियार ?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, ₹108 के करीब पहुंचा पेट्रोल
रूस की गारंटी, UAE का साथ: क्या भारत ने ऊर्जा संकट से निपटने का अभेद्य कवच तैयार कर लिया है?