चीन के सर्विलांस सिस्टम की चर्चा तो पूरी दुनिया में होती है, लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने इसकी भयावह सटीकता को सबके सामने ला दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को कवर करने बीजिंग पहुंचे एक पत्रकार को अहसास हुआ कि वहां की दीवारें सिर्फ सुनती ही नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे देखती भी हैं।
कैमरे की गिनती करते ही आया जुर्माने का मैसेज बीजिंग में मौजूद फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रेट बेयर वहां के सख्त सर्विलांस सिस्टम पर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। उन्होंने कैमरे पर यह दिखाने की कोशिश की कि हैडियन स्टेशन के एक छोटे से कोने में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
वे अभी इन कैमरों की गिनती कर ही रहे थे कि तभी उनके ड्राइवर के फोन पर एक मैसेज आया। पता चला कि गलत जगह पर गाड़ी खड़ी करने के मात्र 2 मिनट के भीतर ही उन पर 40 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया गया है।
परिंदा भी पर नहीं मार सकता चीन का यह सर्विलांस नेटवर्क इतना अत्याधुनिक है कि वहां कोई भी हरकत बिना रिकॉर्ड हुए नहीं बचती। रिपोर्ट के अनुसार, अकेले इसी साल बीजिंग में 1,500 नए हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं।
यह सिस्टम साधारण रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है। इसमें फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचानने) की तकनीक इतनी उन्नत है कि यह सिस्टम तत्काल एक्शन लेने में माहिर है। यही कारण है कि वहां की सड़कों पर लोग नियम तोड़ने से पहले दस बार सोचते हैं।
सुरक्षा या निजता पर पहरा? इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। विदेशी मीडिया जहां एक ओर इसे सुरक्षा के लिहाज से अपराध रोकने का तरीका मान रही है, वहीं दूसरी ओर इस स्तर की निगरानी देखकर हर कोई सकते में है।
बीजिंग का चप्पा-चप्पा अब एक ऐसे डिजिटल किले में बदल चुका है, जहां प्राइवेसी का कोई स्थान नहीं बचा है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि चीन में तकनीक सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि नियंत्रण का सबसे बड़ा हथियार है।
बीजिंग में इतने कैमरे लगे हैं की
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) May 14, 2026
ट्रम्प के विजिट को कवर करने पहुंचे fox रिपोर्टर ने इसपर एक रिपोर्ट फाइल कर दी।
सर्विलांस का ऐसा जाल की 2 मिनट के लिए गलत जगह पार्किंग की और ट्रैफिक का चालान आ गया...pic.twitter.com/NcfxWQtQ11
ईंधन का महाझटका: 120 डॉलर पार हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा
नीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब OMR शीट का खेल खत्म, अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा
अबू धाबी में पीएम मोदी का रॉयल स्वागत: आसमान में F-16 ने दी दस्तक, रणनीतिक संबंधों को मिली नई उड़ान
Redmi Turbo 5 का इंडिया में धमाका: 7560mAh बैटरी और सुपर कूलिंग के साथ होगा लॉन्च
मामा की बारात में मातम: ट्रक ने कुचला भांजा, थाने में घुसकर बारातियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा
कबूतरों से हैं परेशान? इंजीनियर ने बनाया AI बाउंसर , अब बालकनी में नहीं टिक पाएगा एक भी परिंदा!
अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान: चिल्कूर बालाजी मंदिर को बताया वीजा कार्टेल का हिस्सा
कोर्ट की गरिमा पर प्रहार: केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP के दिग्गज नेताओं पर अवमानना का बड़ा केस
अवतार 3 का ओटीटी धमाका: 14 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म फायर एंड ऐश अब घर बैठे देखें
सुल्तानगंज EO हत्याकांड: शहीद अधिकारी की पत्नी को सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा ऐलान