अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित आर्केडिया शहर की मेयर ईलिग वांग (Eileen Wang) के पकड़े जाने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। 58 वर्षीय वांग पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए गुपचुप तरीके से चीन (PRC) के लिए जासूसी की। FBI की जांच में खुलासा हुआ है कि वह लंबे समय से चीनी अधिकारियों के इशारे पर काम कर रही थीं।
दोष स्वीकारने को तैयार, हो सकती है 10 साल की जेल अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, वांग ने अपने खिलाफ लगे फेलोनी (गंभीर अपराध) के आरोपों को स्वीकार करने पर सहमति जताई है। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। वांग को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत में पेश किया गया है।
2020-2022 के बीच रची साजिश जांच में पता चला है कि 2020 से 2022 के बीच वांग ने चीनी सरकार के निर्देशों पर अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार सामग्री फैलाई। उन्होंने न केवल अपनी वेबसाइट पर सरकारी एजेंडे के तहत लेख छपवाए, बल्कि इस पूरे खेल को अमेरिकी अधिकारियों से पूरी तरह छिपाकर रखा।
नवंबर 2022 में बनी थीं काउंसिल मेंबर ईलिग वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। आर्केडिया की यह 5 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी बारी-बारी से अपने मेयर का चुनाव करती है। एक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनकी यह हरकत लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बड़ा खतरा मानी जा रही है।
लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले को गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा उल्लंघन करार दिया है। सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइज़नबर्ग ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि कोई व्यक्ति विदेशी सरकार के निर्देशों पर काम कर रहा था और जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में बैठा था।
चीन के खिलाफ बड़ी सफलता कैलिफोर्निया के प्रथम सहायक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा कि जो लोग चोरी-छिपे विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वे देश के लोकतंत्र को खोखला करते हैं। उन्होंने साफ किया कि यह गिरफ्तारी चीन द्वारा अमेरिकी संस्थाओं को भ्रष्ट करने की कोशिशों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।
🚨CASE UPDATE from @FBILosAngeles: Arcadia, California, Mayor Federally Charged with Acting as Illegal Agent of the People’s Republic of China
— FBI (@FBI) May 11, 2026
Eileen Wang has been charged in federal court with acting as an illegal agent of the People’s Republic of China (PRC). From late 2020… pic.twitter.com/xespi8DizV
डेस्टिनेशन वेडिंग: विदेशों की चकाचौंध छोड़िए, पीएम मोदी ने बताया भारत में कहां करें शाही शादी
सीट बेल्ट न पहनने पर फंसे इरफान खान: ट्रैफिक पुलिस के अजीब सवालों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
कुदरत की अनूठी इंजीनियरिंग: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वह पेड़, जो आंधियों से हारने के बजाय खुद को बदल गया
सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, पहले ही दिन लिए 6 बड़े फैसले
पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना न खरीदें और स्वदेशी अपनाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील
PBKS vs DC: दिल्ली की जीत से पलटा पॉइंट्स टेबल का खेल, चेन्नई और राजस्थान को मिली संजीवनी
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बक्सर के विक्की मौर्य की गिरफ्तारी: मुंबई जाने की बात कहकर घर से क्यों निकला था आरोपी?
माफिया राज से विकास की नई गाथा: CM योगी ने बताया कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तकदीर
मुंबई में पानी का संकट: मॉनसून की देरी की आशंका के बीच BMC ने लगाई 10% कटौती
रील लाइफ से रियल लाइफ तक: थलापति विजय के CM बनने पर मलेशियाई PM का क्रांतिकारी संदेश