कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने आक्रामक प्रवक्ता रिजू दत्ता को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। रिजू दत्ता पर यह कार्रवाई उस समय हुई है जब विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
बीजेपी को बधाई देना पड़ा भारी चुनाव नतीजों में बीजेपी की जीत के बाद रिजू दत्ता का सुर अचानक बदल गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी थी। यही नहीं, ऐसी भी चर्चा रही कि उन्होंने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से भी माफी मांगी है। पार्टी विरोधी सुरों को देखते हुए टीएमसी नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता माना और तत्काल प्रभाव से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
मैं नेपो-किड नहीं हूं : रिजू दत्ता का पलटवार पार्टी के फैसले पर भड़के रिजू दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, मैंने अपनी जवानी के 13 साल टीएमसी को दिए। मैंने मेहनत से अपना मुकाम बनाया क्योंकि मैं कोई नेपो-किड (नेपोटिज्म का शिकार/उत्पाद) नहीं हूं।
दत्ता ने आगे कहा कि उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश न होने का हवाला देकर निकाला गया है, जबकि उन्होंने तय समय में अपना जवाब पार्टी मुख्यालय में दाखिल कर दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद उनका जवाब पढ़ने से पहले ही सस्पेंशन नोटिस तैयार कर लिया गया था।
IPS अजय पाल शर्मा को दी थी धमकी रिजू दत्ता वही व्यक्ति हैं जिन्होंने चुनावी माहौल के बीच विवादित बयान दिया था। उन्होंने यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को ऑन-कैमरा धमकी दी थी। दत्ता ने आरोप लगाया था कि शर्मा बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
तब दत्ता ने दावा किया था कि चुनाव नतीजों के बाद अजय पाल शर्मा को यूपी से घसीटकर बंगाल लाया जाएगा और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। हालांकि, अब सत्ता का समीकरण बदलते ही उनके तेवर बदल गए, जो उनकी अपनी ही पार्टी को नागवार गुजरा।
मैं वापस आऊंगा : रिजू दत्ता की चेतावनी पार्टी से बाहर होने के बाद रिजू दत्ता ने अपनी अगली चाल का संकेत भी दे दिया है। उन्होंने टीएमसी को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं वादा करता हूं, मैं वापस आऊंगा। जल्द ही मिलते हैं। रिजू दत्ता का यह स्टैंड साफ करता है कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
*After giving 13 yrs of my Youth to @AITCofficial , working incessantly to prove myself, rising through the ranks due to sheer performance (because I, am NOT a nepo kid) - my beloved party has SUSPENDED ME FOR 6 YEARS !
— 𝐑𝐢𝐣𝐮 𝐃𝐮𝐭𝐭𝐚 (@DrRijuDutta_TMC) May 9, 2026
Why? Because I, spoke the truth.
The Suspension Notice… pic.twitter.com/HHulFLThzU
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं: CBI का मुंबई में 17 ठिकानों पर बड़ा छापा, जानें क्या है पूरा मामला?
जब मंच पर पीएम मोदी ने झुका दिया सिर: 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दी सम्मान की नई मिसाल
तमिलनाडु की कमान संभालेंगे विजय; 10 मई को शपथ, 13 तक साबित करना होगा बहुमत
सड़क पर बेसुध खड़े युवक-युवती: क्या नशे की गिरफ्त में है पंजाब का भविष्य?
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शुरू हुआ नया युग
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर
कौन हैं माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने मंच पर झुका दिए सिर
क्या एलियंस सच हैं? पेंटागन ने खोली UFO से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें
बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को गले लगाकर किसे किया याद?
चलती ट्रेन में सरेआम सिगरेट पीती दिखी लड़की, वीडियो देख भड़के लोग