पटना: बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे हजारों अभ्यर्थियों का सब्र का बांध आज टूट गया। बीपीएससी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं।
बीच रास्ते में रोका गया प्रदर्शन अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से शुरू होकर बीपीएससी कार्यालय तक जाना था। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर भारी बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया। जब छात्रों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के नाम पर बल प्रयोग किया। इस दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार सहित कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया।
क्या है अभ्यर्थियों का दर्द? अभ्यर्थी पिछले दो साल से टीआरई-4 भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह भर्ती परीक्षा कैलेंडर से गायब थी, फिर नए कैलेंडर में सितंबर में परीक्षा की बात कही गई। बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन जारी करने का वादा किया था, लेकिन मई बीतने को है और अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अपना हक लेकर रहेंगे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मीडिया से बातचीत में एक महिला अभ्यर्थी ने कहा, हम अपना हक मांगने आए हैं। सरकार ने पहले बिना मेन्स के परीक्षा की बात कही थी, अब अचानक नियम बदल दिए गए हैं। बिना नोटिफिकेशन के हम यहां से नहीं हिलेंगे।
आयोग की चुप्पी पर सवाल अभ्यर्थियों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि आयोग ने बिना किसी पूर्व सूचना के नोटिफिकेशन को लटका कर रखा है। न तो कोई स्पष्टीकरण दिया गया है और न ही देरी का कारण बताया गया है। छात्रों का कहना है कि वे तब तक संघर्ष जारी रखेंगे जब तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता।
फिलहाल, पटना की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है और अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
*🔴 #BREAKING | बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने आज जमकर लाठियां बरसाईं@ranjanasingh95 | @Shivamjournal | #Bihar pic.twitter.com/gBsSEIsqw8
— NDTV India (@ndtvindia) May 8, 2026
कैंसर का महा-स्कैम : 40 लाख ऐंठने के लिए ब्लॉगर ने रचा मौत का नाटक, अब मांग रही माफी
बंगाल में भगवा इतिहास: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम योगी
टी20 कप्तानी का सस्पेंस: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?
98 साल के माखनलाल सरकार: वो बुजुर्ग कार्यकर्ता जिनके पैर छूकर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
विजय की राह में कानूनी कांटे: शपथ ग्रहण से पहले समर्थन पत्र पर घमासान
मदर्स डे स्पेशल: छठी में अधूरी छोड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ 10वीं पास कर मां ने रची मिसाल
तमिलनाडु का सियासी भूचाल अब दिल्ली पहुंचा: DMK ने कांग्रेस से बनाई दूरी, लोकसभा में सीट बदलने की मांग
अग्नि-6: भारत की नई ब्रह्मास्त्र मिसाइल, 10,000 किमी की मारक क्षमता से बदलेंगे वैश्विक समीकरण
बंगाल में भगवा उदय: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता का 15 साल पुराना किला ढहा
थलपति विजय का तमिल तख्तापलट : बहुमत का जादुई आंकड़ा पार, कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ