पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं और स्थिति बेकाबू होती दिख रही है। 24 परगना जिले के न्यू टाउन और नानूर में अब तक 4 लोगों (2 बीजेपी और 2 टीएमसी कार्यकर्ता) की हत्या की खबर है।
केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद कोहराम हैरानी की बात यह है कि राज्य में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस के अनुसार, बीजेपी के विजय जुलूस के दौरान हुई कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसके जवाब में बीजेपी समर्थकों द्वारा टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाने का आरोप है। कोलकाता में एक बीजेपी नेता की हत्या ने तनाव को और बढ़ा दिया है।
चुनाव आयोग सख्त, जीरो टॉलरेंस के निर्देश बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सभी डीएम-एसपी को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर मंगलवार रात कोलकाता में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक समूह को बुलडोजर के साथ न्यू मार्केट इलाके में टीएमसी दफ्तर को ढहाते हुए देखा गया। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने वीडियो साझा कर बीजेपी पर सीधे तौर पर बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं, आसनसोल में टीएमसी के एक अन्य दफ्तर में आगजनी की घटना भी सामने आई है।
मुर्शिदाबाद में लेनिन की मूर्ति तोड़ी हिंसा की आग केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं रही। मशहूर गायक अरिजीत सिंह के गृह नगर जियागंज (मुर्शिदाबाद) में लेनिन की मूर्ति को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। सीपीआई(एम) ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी समर्थकों पर इस घटना का आरोप लगाया है।
राज्य में जारी इस सियासी घमासान और हिंसा ने बंगाल में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग की सख्ती और पुलिस की कार्रवाई इस हिंसा को कब तक रोक पाती है।
*Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026
द बॉयज का खूनी खेल अब सिनेमाघरों में: फिनाले एपिसोड के लिए फैंस में मची होड़
सत्ता के गलियारे में थलापति की एंट्री: मुख्यमंत्री बनने की राह पर विजय, राजभवन पहुंचे
बंगाल का सियासी रण: 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण
बंगाल चुनाव की सीक्रेट रेसिपी : कैसे 10 रुपये की झालमुड़ी ने पलट दी ममता सरकार की बाजी?
टाटा हैरियर और सफारी के नए ‘अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन’ डीजल में लॉन्च, देखें कीमत और खासियतें
तमिलनाडु में सियासी भूचाल: क्या कांग्रेस-DMK गठबंधन का अंत? विजय की TVK को मिल सकता है पंजा का साथ
विजय का विजय रथ और राहुल का हाथ : तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर नई सियासी बिसात
क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब विकेट: नितीश राणा एक ही गेंद पर दो बार हुए आउट !
शुवेंदु अधिकारी का बड़ा धर्मसंकट: नंदीग्राम या भवानीपुर, किसे चुनेंगे भाजपा के जायंट किलर ?
माला का ‘अहंकार’: दूल्हे को माला पहनाने की होड़ में भिड़े दो जीजा, शादी बनी अखाड़ा