आईपीएल 2026 में शनिवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम रही। अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट के बड़े अंतर से मात दी। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने मुंबई को शिकस्त दी है।
मुंबई की पारी: नमन धीर की कोशिश नाकाफी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। चेन्नई के गेंदबाजों के आगे मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज बेबस दिखे। नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
सूर्यकुमार यादव (21) और रायन रिकेल्टन (37) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन मुंबई 20 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए अंशुल कम्बोज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि नूर अहमद को 2 सफलताएं मिलीं।
चेन्नई का पावर शो : गायकवाड़-कार्तिक की धाकड़ साझेदारी 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत लड़खड़ाई और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा कार्तिक शर्मा ने मोर्चा संभाला।
गायकवाड़ (नाबाद 67 रन) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54 रन) ने 98 रनों की नाबाद साझेदारी कर मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। चेन्नई ने 18.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। कार्तिक शर्मा का गन सेलिब्रेशन फैंस के आकर्षण का केंद्र रहा।
मैच के हीरो और आगे की राह शानदार कप्तानी पारी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद उन्होंने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की राहें बेहद कठिन हो गई हैं। हार्दिक पांड्या की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी 5 मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज चेन्नई अब 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है।
An unorthodox finishing touch to a classic rivalry! 🎬
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
🎥 @ChennaiIPL complete the double over their arch-rivals #MI in style 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/yeBWsXZ6Lu
8वें वेतन आयोग का बिगुल: दिल्ली के बाद अब इन शहरों में होगी वेतन वृद्धि पर सीधी बात
हवा में लटकी मौत से जंग: परिवार का पेट पालने के लिए जान जोखिम में डाल रहा मजदूर
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक शुरू: अब सफर में कम होगा 30 मिनट का समय, जानें क्या है खास
टॉस से पहले ही पता था : नो हैंडसेक विवाद पर सलमान अली आगा का बड़ा खुलासा
बंगाल चुनाव: ‘हिंदू हो तो गंगा में फेंक देंगे’, टीएमसी नेता पर लगे गंभीर आरोप
‘खिड़की से पत्थर मारेंगे’... समय रैना की हाजिरजवाबी पर सिद्धू हुए लोटपोट, कपिल ने ली रणवीर की क्लास
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती , अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में घमासान
नो हैंडसेक विवाद: सलमान अली आगा ने खोला राज, कहा- टॉस से पहले ही थी जानकारी
पीलीभीत का सरकारी गबन : चपरासी की 7 रिश्तेदारों ने मिलकर हजम किए 7 करोड़, ऐसे हुआ करोड़ों का खेल
पुणे: 4 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या; हैवान निकला 65 साल का बुजुर्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा