सोशल मीडिया की भीड़भाड़ में अक्सर वही वीडियो लोगों का दिल जीतते हैं जो सादगी से भरे होते हैं। इन दिनों एक पिता और उनकी नन्ही बेटी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है।
गिटार और सुरीली जुगलबंदी वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपनी छोटी सी बेटी के साथ बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में गिटार है। पिता फिल्म कबीर सिंह का सुपरहिट गाना कैसे हुआ गा रहे हैं। उनकी आवाज में एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, जो सीधे सुनने वालों के दिल को छू लेता है।
बेटी की मासूमियत ने लूटी महफिल इस वीडियो का सबसे खास हिस्सा है पिता के साथ सुर मिलाती उनकी नन्ही बेटी। बच्ची को गाने के बोल पूरी तरह याद नहीं हैं, लेकिन वह जिस उत्साह और आत्मविश्वास के साथ गा रही है, वह काबिले तारीफ है। उसकी मासूमियत और अंदाज देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
कैसे हुआ पर फुल एनर्जी जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, बच्ची का जोश देखते ही बनता है। गाने के सिग्नेचर लाइन कैसे हुआ, कैसे हुआ... पर तो बच्ची पूरी ऊर्जा के साथ परफॉर्म करती है। ऐसा लगता है मानो वह किसी बड़े कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस दे रही हो। उसके एक्सप्रेशन और गाने का अंदाज बेहद नेचुरल और प्यारा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @blinking_hasi अकाउंट से साझा किया गया है। शेयर किए जाने के बाद से ही इसे हजारों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह वीडियो हमें यह याद दिलाता है कि जीवन की सबसे बड़ी खुशियां अक्सर घर के कोनों में, अपनों के साथ बिताए गए चंद अनमोल पलों में ही छिपी होती हैं।
The little girl saved all her energies for kaise hua 😂🫶 pic.twitter.com/XDgLLUYh79
— .Shivani Rai.🪻 (@blinking_hasi) May 1, 2026
मदरसे में अंगूठे का खेल: प्लास्टिक कार्ड से लग रही हाजिरी, फर्जी सैलरी का बड़ा खुलासा
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद : ड्रेसिंग रूम तक गई पाक टीम, बंद मिला दरवाजा, सलमान आगा ने खोला राज
50 हजार की IPL टिकट में कैसी होती है लाइफ? VIP लाउंज का सच देख दंग रह जाएंगे आप
लगा युद्ध शुरू हो गया ... इमरजेंसी अलर्ट की तेज बीप ने उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
अचानक आपके फोन पर क्यों गूंजा इमरजेंसी सायरन? सरकार ने एक साथ 12 करोड़ लोगों को भेजा अलर्ट
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
सार्वजनिक स्थलों पर नमाज: इलाहाबाद हाई कोर्ट के फरमान का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया समर्थन
सांप के साथ डेथ गेम खेलना पड़ा भारी, लाइव वीडियो में तड़प-तड़पकर गई जान
PSL 2026: एलिमिनेटर मैच में भिड़े मोहम्मद अली और मार्क चैपमैन, मैदान पर मची अफरा-तफरी
चलती ट्रेन में फुर्र हुआ मोबाइल: जेबकतरे की शातिराना हरकत कैमरे में कैद