बीसीसीआई ने इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।
प्रतिका रावल बाहर, यास्तिका की वापसी चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। हालांकि, इस टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।
वर्ल्ड कप में भारत का पूरा स्क्वाड हरमनप्रीत कौर (कप्तान) और स्मृति मंधाना (उपकप्तान) के नेतृत्व में भारत की टीम इस प्रकार है: शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
पाकिस्तान के खिलाफ होगा आगाज टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत का मुकाबला नीदरलैंड (17 जून), दक्षिण अफ्रीका (21 जून), बांग्लादेश (25 जून) और ऑस्ट्रेलिया (28 जून) से होगा।
इतिहास रचने की तैयारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास देखें तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है, जिसने अब तक 6 बार खिताब जीता है। 2024 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक न पहुंच पाने वाली भारतीय टीम इस बार अपनी गलतियों से सीखकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म और कप्तानी टीम का सबसे बड़ा मजबूती पक्ष है।
BCCI Honorary Secretary Mr Devajit Saikia announces #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, the three-match T20I series against England, and the upcoming Test against England 🇮🇳
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
Details ▶️ https://t.co/cZnGDxMPtb #WomenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/4bTVZlo7js
खेत में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका: संकट आते ही साथी को छोड़कर रफूचक्कर हुआ युवक
पश्चिम बंगाल: मतदान केंद्रों पर बवाल, टीएमसी और भाजपा समर्थकों में तनातनी
बस सिलेंडर छोड़ दीजिए : नगर निगम की कार्रवाई के बीच बिलख पड़ी महिला, वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल
बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर और मगराहाट में पुनर्मतदान, EVM खराबी और सियासी टकराव के बीच वोटिंग जारी
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाकर मचा बवाल, महिला ने दी श्रद्धालुओं को चुनौती
पुणे: 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, 65 साल के बुजुर्ग ने पहले किया यौन उत्पीड़न फिर उतारा मौत के घाट
महाकाल मंदिर के पास बड़ा बुलडोजर एक्शन: बेगम बाग की 5 अवैध इमारतों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
नसरापुर कांड: अगर दरिंदा पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती , सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
छाती पर बैठकर सास को पीटती रही बहू, तमाशबीन बना रहा पूरा परिवार: पंजाब का वीडियो देख दहल उठा समाज
हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं : ईरान पर एक्शन को लेकर ट्रंप का विवादित बयान मचा रहा खलबली