पाकिस्तानी टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए बहुचर्चित हैंडशेक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था और टॉस के वक्त उन्हें क्या निर्देश दिए गए थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब था सामान्य सलमान अली आगा ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट के दौरान हर समय स्थिति तनावपूर्ण नहीं थी। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट हुआ था। वहां भारतीय टीम के साथ हमारा हैंडशेक (हाथ मिलाना) हुआ था और सब कुछ सामान्य था। इसीलिए टॉस के वक्त मैं सहज था।
अचानक बदला गया प्रोटोकॉल पाक कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें हैंडशेक न करने का फैसला टॉस से ठीक पहले पता चला। उन्होंने बताया, टॉस पर जाने से पहले हमारे मीडिया मैनेजर के साथ मैच रेफरी ने मुझे एक तरफ बुलाया। उन्होंने मुझे साफ निर्देश दिया कि आज हैंडशेक नहीं होगा, इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।
पाकिस्तान का दावा: ड्रेसिंग रूम तक गए थे खिलाड़ी सलमान ने आगे दावा किया कि मैच खत्म होने के बाद उनकी टीम ने खेल भावना दिखाते हुए भारतीय ड्रेसिंग रूम तक जाने की कोशिश की थी। हालांकि, पिछले साल यूएई में हुए एशिया कप के दौरान भारत ने इन तीन मुकाबलों में हाथ न मिलाने की नीति अपनाई थी।
क्यों नहीं मिलाए थे हाथ? रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान भारतीय टीम का यह सख्त रुख सीमा पर हुए आतंकी हमलों और देश के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए था। भारतीय खेमे ने स्पष्ट कर दिया था कि खेल के दौरान पेशेवर रिश्ते तो रहेंगे, लेकिन प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया है।
मुझे कोई ऐतराज नहीं था इस पूरे वाकये पर सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें इस फैसले से कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा, अगर वे हाथ नहीं मिलाना चाहते थे, तो मुझे कोई परवाह नहीं थी। मैं भी इसके लिए बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं था। मुझे पहले ही सूचित कर दिया गया था, इसलिए हमने इसे स्वीकार कर लिया।
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
कौन हैं नंदिनी शर्मा? जिस पर हरमनप्रीत कौर ने जताया भरोसा, टी20 वर्ल्ड कप में करेंगी धमाकेदार डेब्यू
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट कर काइल जैमीसन का आक्रामक जश्न, भड़के फैंस
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में भर्ती; पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ आक्रामक जश्न पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का कड़ा प्रहार
मारकर गंगा में बहा देंगे : पश्चिम बंगाल में दोबारा वोटिंग के दौरान TMC पर महिलाओं को धमकाने का आरोप
पुणे में दरिंदगी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बस सिलेंडर छोड़ दीजिए : नगर निगम की कार्रवाई के बीच बिलख पड़ी महिला, वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल
मानसून से पहले मुंबई में सख्त एक्शन: मेयर रितु तावड़े ने ठेकेदारों को लगाई फटकार
ईरान में भीषण धमाका: बारूद हटाने के दौरान IRGC के 14 जवानों की दर्दनाक मौत
पीलीभीत का सरकारी गबन : चपरासी की 7 रिश्तेदारों ने मिलकर हजम किए 7 करोड़, ऐसे हुआ करोड़ों का खेल