वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक निर्णायक मोड़ पर है। दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ेगा या कूटनीति के जरिए शांति का रास्ता निकलेगा।
ट्रंप का तीखा अंदाज हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन में जब पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या अमेरिका ईरान पर नए हमले की योजना बना रहा है, तो राष्ट्रपति ने सीधा जवाब देने के बजाय उलटा सवाल कर दिया। उन्होंने चिढ़ते हुए कहा, मैं आपको यह क्यों बताऊंगा?
इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका अपनी सैन्य रणनीति को फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखना चाहता है।
बातचीत में गतिरोध ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की प्रक्रिया पर भी निराशा जताई। उनका कहना है कि ईरान के नेतृत्व में ही अंदरूनी मतभेद हैं, जिसके कारण समझौते की राह कठिन हो गई है। ट्रंप ने कहा, बातचीत कभी आगे बढ़ती है, तो कभी नए लोग आकर उसे बदल देते हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान ऐसी मांगें रख रहा है जिन्हें अमेरिका किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता।
दो रास्तों के बीच अमेरिका ट्रंप के सामने फिलहाल दो विकल्प हैं: या तो पूर्ण सैन्य कार्रवाई की जाए या फिर समझौते की कोशिश जारी रखी जाए। हालांकि, राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि वह अभी सीधे बड़े युद्ध से बचना चाहते हैं। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के भीतर सत्ता संघर्ष गहरा गया है।
मिडिल ईस्ट में मौत का तांडव इस तनाव की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ रही है। होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे और अमेरिकी प्रतिबंधों ने हालात विस्फोटक बना दिए हैं। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार:
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मार इस टकराव का असर तेल और गैस की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है। जानकारों का कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा।
REPORTER: Are you considering new strikes on Iran? @POTUS: Why would I tell you that? pic.twitter.com/dABwCJU05h
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 1, 2026
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अति-उत्साह काइल जेमिसन को पड़ा भारी, लगा तगड़ा झटका
परमाणु तकनीक से बच्चों को जीवनदान : ईरान ने दुनिया के सामने रखा अपना नया चेहरा
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के बाहुबली बल्लेबाज, सादगी देख फिदा हुए फैंस
स्पीड ब्रेकर बना जहाज का रनवे , स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ खतरनाक हादसा!
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड उछाल: क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर?
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में भर्ती; पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
जबलपुर नाव हादसा: डूबती नाव में जैकेट बांटने वाला सिस्टम कटघरे में
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर आपा खो बैठे काइल जैमीसन, आक्रामक जश्न का वीडियो वायरल
# 2 सेकंड का सब्र नहीं था, पर बदतमीजी दिखाने का पूरा वक्त था: सिक्योरिटी गार्ड के साथ शर्मनाक हरकत