आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घरेलू मैदान पर 40 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में मजबूती से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। पहले ही ओवर में आयुष बडोनी रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और एडन मारक्रम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से पूरी टीम दबाव में आ गई और इससे उबर नहीं पाई।
टॉप-ऑर्डर के ढहने के बाद मिचेल मार्श ने जिम्मेदारी संभाली और 41 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होते ही लखनऊ की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम मात्र 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका।
राजस्थान की जीत के हीरो रवीन्द्र जडेजा रहे। उन्होंने मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाज़ी में भी 1 विकेट चटकाया। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत भी लड़खड़ाई थी। मोहम्मद शमी ने यशस्वी जायसवाल (22) और ध्रुव जुरेल को एक ही ओवर में चलता किया। वैभव सूर्यवंशी (8) और रियान पराग (20) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। अंत में जडेजा की समझदारी भरी पारी की बदौलत राजस्थान 20 ओवर में 159 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में खिसक कर 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, 10 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स अब तालिका में दूसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स अभी भी 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
Came up clutch with a crucial all-round show 👌👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
Ravindra Jadeja wins his first Player of the Match award in pink this season 🩷
Scorecard ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @imjadeja pic.twitter.com/emZKO9EB0a
रन मशीन वैभव सूर्यवंशी को मोहसिन खान ने ऐसे किया खामोश, IPL करियर में पहली बार हुआ ऐसा
जब तक उन्हें उड़ा न दें, कोई डील नहीं... : ईरान पर ट्रंप का तीखा प्रहार और सीजफायर का सच
मेरा फोन भी चेक करा लो : पोर्नोग्राफी बयान पर अड़े पप्पू यादव का तीखा पलटवार
तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको : धोनी का दीपक चाहर को मजेदार अंदाज में फटकार
जड्डू का जलवा: पहले संकटमोचक बनकर बचाई राजस्थान की नैया, फिर जेब वाले सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
पप्पू यादव के बिगड़े बोल पर गरम हुए अनंत सिंह, बोले- वह पागल हो गया है, अपनी पत्नी से पूछो
पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से सियासी घमासान, बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा, बड़े दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर-1
खरगे पर उपराष्ट्रपति का बड़ा वार: आतंकवाद और आतंकियों में फर्क नहीं कर पाते कांग्रेस अध्यक्ष
LSG vs RR: इकाना में रनों की बरसात या दिखेगी गेंदबाजों की आक्रामकता? जानें पिच और मौसम का पूरा हाल