मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित के कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।
राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के भू-अर्जन पर मल्टीप्लिकेशन फैक्टर को दोगुना कर दिया है। अब सरकारी परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित होने वाली ग्रामीण कृषि भूमि का मुआवजा बाजार दर से 4 गुना मिलेगा। यह फैसला सिंचाई बांधों, सड़कों और रेलवे जैसे बड़े विकास कार्यों में जमीन देने वाले किसान परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।
मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में अधोसंरचना विकास के लिए कुल 33,985 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यों के लिए 25,164 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विद्यार्थियों को राहत देते हुए सरकार ने निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना को वित्तीय वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए 990 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 5,479 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश में न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि आम जनता और अन्नदाताओं के जीवन स्तर में भी सुधार की उम्मीद है।
*आज कैबिनेट बैठक में “कृषि वर्ष 2026” के अंतर्गत किसान भाइयों के हित में बड़ा निर्णय किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 22, 2026
अब ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के अर्जन पर अन्नदाताओं को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। पहले यह दो गुना था।#CabinetMP pic.twitter.com/NvJ10o8NMw
गंगोत्री मंदिर में प्रवेश के लिए अब पंचगव्य अनिवार्य: चार धाम यात्रा में बदले सख्त नियम
मुंबई की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रदर्शन के कारण लगा जाम, तो महिला ने बीजेपी नेता को सुनाई खरी-खोटी
अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे नतमस्तक हुईं काव्या मारन, स्टैंड्स में पिता ने यूं लुटाया प्यार
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का मामला: माता-पिता के आंसुओं में छिपी साजिश की परतें
तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको : धोनी का दीपक चाहर को मजेदार अंदाज में फटकार
वर्ली में बीजेपी मंत्री का अहंकार आया सामने: ट्रैफिक जाम पर भड़की महिला, तो मंत्री ने दिया ये विवादित जवाब
क्या पूर्व CJI का धीरेंद्र शास्त्री से मिलना उचित? प्रशांत भूषण ने उठाए गंभीर सवाल
शामली में दरिंदगी: दिनदहाड़े महिला को खींचकर गली में ले गया युवक, CCTV में कैद हुई बर्बरता
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा, बड़े दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर-1
पटना आभूषण दुकान लूट: मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली