अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्षविराम (सीजफायर) की अवधि को बढ़ाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था।
मुनीर की अपील पर लिया फैसला ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति के अनुसार, यह निर्णय पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष अनुरोध पर लिया गया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का नेतृत्व फिलहाल आंतरिक रूप से “गंभीर रूप से विभाजित” है, जिसे देखते हुए उन्हें एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।
होर्मुज पर नाकाबंदी जारी सीजफायर बढ़ाए जाने के बावजूद ट्रंप ने तेहरान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना की नाकाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी बलों को किसी भी अनपेक्षित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
क्या है तेहरान का रुख? ईरानी खेमे से इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे शांति का कदम मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे अमेरिका की “अचानक हमले की तैयारी” करार दिया है। अधिकारी के अनुसार, होर्मुज में नाकाबंदी जारी रखना किसी बमबारी से कम नहीं है, जिसका जवाब देने के लिए ईरान अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।
जेडी वेंस का दौरा टला इस बढ़ते तनाव और अनिश्चितता के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा को फिलहाल टाल दिया गया है। यह दौरा ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की संभावनाओं के मद्देनजर तय किया गया था, लेकिन तेहरान की ओर से कोई ठोस पहल न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।
शांति वार्ता पर संशय फरवरी के अंत से शुरू हुए तनाव के बाद 8 अप्रैल को दो हफ्ते का सीजफायर लागू हुआ था, जो आज समाप्त होने वाला था। अब मियाद बढ़ तो गई है, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर स्थिति धुंधली बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यह अतिरिक्त समय शांति की ओर ले जाएगा या किसी बड़े सैन्य टकराव की पूर्वपीठिका बनेगा, यह देखना बाकी है।
Trump extends Iran ceasefire deadline, will hold back attack on Iran until they present a unified proposal. pic.twitter.com/m8IfQk8Qrg
— Michael Hennessey (@Snowflake_News) April 21, 2026
अब मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो नहीं : वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बयान, इंटरनेट पर मचा बवाल
SRH vs DC: केएल राहुल की बड़ी चूक ने अभिषेक शर्मा को बनाया काल, दिल्ली के खिलाफ मचाया कोहराम
बाजार में डाइट कोक की भारी किल्लत, क्या LPG संकट जैसी हो गई है स्थिति?
त्रिशूर धमाका: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 12 की मौत, मची चीख-पुकार
समुद्र में फोटोशूट के दौरान महिला के पीछे आई विशाल व्हेल शार्क, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें
दिल्ली दरबार में सम्राट चौधरी: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज
कार के पहियों के नीचे आई 3 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गई दुनिया
सिर पर बाउंसर लगते ही मैदान पर गिरा खिलाड़ी, गुस्से में जमीन पर पटक दिया हेलमेट; खतरनाक पिच देख मचा हड़कंप
अभिषेक शर्मा की दहाड़, दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की धमाकेदार जीत
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामुकाबले से पहले CSK की टीम में शामिल हुआ घातक गेंदबाज