अगर आप डाइट कोक (Diet Coke) के शौकीन हैं और इन दिनों अपनी पसंदीदा ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में सुपरमार्केट की अलमारियां खाली पड़ी हैं। सप्लाई में आई इस अचानक रुकावट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।
Diet Coke is the new LPG सोशल मीडिया पर लोग डाइट कोक की कमी की तुलना LPG सिलेंडर के संकट से कर रहे हैं। ट्विटर पर #DietCokeShortage ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने तंज कसा कि उन्हें डाइट कोक न मिल पाना LPG संकट से भी ज्यादा परेशान कर रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि वे जहां भी पूछ रहे हैं, जवाब एक ही मिल रहा है— स्टॉक खत्म है ।
क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर भी निराशा यह संकट सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स तक सीमित नहीं है। ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर भी डाइट कोक आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है। हालांकि, दिल्ली-NCR से कुछ यूजर्स ने बताया कि वहां अभी भी स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन बाकी बड़े शहरों में हालात काफी टाइट हैं।
आखिर डाइट कोक गायब क्यों है? एक्सपर्ट्स इस किल्लत के पीछे तीन मुख्य कारण बता रहे हैं:
कब तक मिलेगी राहत? फिलहाल कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक समय-सीमा जारी नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही पैकेजिंग के नए नियमों का अनुपालन पूरा होगा और एल्युमिनियम कैन की सप्लाई चेन पटरी पर लौटेगी, बाजार में फिर से डाइट कोक मिलने लगेगा। तब तक, शौकीनों को फिलहाल इंतजार ही करना होगा।
*🚨 A widespread Diet Coke shortage in India since mid-April is due to supply chain constraints. pic.twitter.com/sTu34NKQmd
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) April 21, 2026
CSK को बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
मणिपुर में मासूमों की मौत पर उबाल: कीशमथोंग से लेकर काकचिंग तक प्रदर्शनों का दौर जारी
गेंद को देखो और मारो : टाइम-आउट के दौरान हार्दिक की उस फटकार ने कैसे बदली तिलक वर्मा की किस्मत?
क्या गिन्नी वेड्स सनी 2 इवेंट में सुधीर पांडे का हुआ अपमान? वायरल वीडियो का सच आया सामने
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर संकट: दीवार से गिरीं टाइल्स, बाल-बाल बचे यात्री
IPL 2026: चेन्नई और मुंबई का मिशन कमबैक , धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
समुद्र में फोटोशूट के दौरान महिला के पीछे आई विशाल व्हेल शार्क, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें
नीतीश कुमार पर राहुल के कंप्रोमाइज वाले बयान से सियासी उबाल, JDU और तेज प्रताप ने किया पलटवार
भारत भूलता नहीं है : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
गूगल पर झालमुड़ी का जलवा: 22 साल में टूटा सर्चिंग का रिकॉर्ड, आखिर क्यों दीवाने हुए लोग?