बिहार के बगहा स्थित अनुमंडल अस्पताल से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का आलम यह है कि एक घायल मरीज़ के घाव पर डॉक्टर या नर्स के बजाय ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड टांके लगाता हुआ नज़र आया।
ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गार्ड अपनी वर्दी पहने हुए माइनर ऑपरेशन थिएटर के भीतर मरीज़ का इलाज करता दिख रहा है। मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर के अंदर केवल प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को ही जाने की अनुमति होती है, लेकिन यहाँ सुरक्षाकर्मी ही चिकित्सा का काम संभाल रहा था।
सड़क हादसे के बाद मची अफरा-तफरी यह मामला तब सामने आया जब एक टेम्पो और पिकअप वैन की टक्कर के बाद कई घायलों को अस्पताल लाया गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मदद के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों की भारी कमी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।
पीड़ितों का चौंकाने वाला आरोप घायल वसीम अख्तर और सुरेंद्र पासी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी और भीड़ के भारी दबाव के कारण सिक्योरिटी गार्ड को इलाज और टांके लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़ितों ने इस घटना को बड़ी लापरवाही करार दिया है। उनका कहना है कि एक अनट्रेंड व्यक्ति से इलाज करवाना उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।
प्रोटोकॉल की धज्जियां, जांच की मांग इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक अनट्रेंड गार्ड द्वारा मामूली से लेकर गंभीर चोटों का इलाज करना न केवल मेडिकल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह मरीज़ों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच और अस्पताल के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।
Shocking video from Bihar s Bagaha hospital:
— ThamiZh (@ThamizhTharmar) April 21, 2026
A security guard was seen stitching wounds of road accident victims in the operation theatre due to severe shortage of doctors, nurses & staff.
This is the reality of govt healthcare collapse in BJP ruled states ..… pic.twitter.com/zvQ4Es2lmI
प्रज्ञा: भारत का तीसरा नेत्र , जो AI से बदलेगा आंतरिक सुरक्षा का पूरा नक्शा
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: 100 रुपये के सामान पर भी टैक्स, भड़के स्थानीय लोग
ग्लैमर की चकाचौंध को अलविदा: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हर्षा रिछारिया बनीं साध्वी हर्षानंद गिरी
पप्पू यादव की बढ़ी मुसीबत: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
दुर्गा बनेगी दुश्मन का काल: भारत जल्द ही शामिल होगा लेजर हथियारों के ग्लोबल क्लब में
ट्रंप ने पानी में मिलाई मुनीर की मेहनत, ईरान-अमेरिका वार्ता पर फिरा पानी
तिलक वर्मा का IPL 2026 में धमाका! 45 गेंदों में जड़ा पहला शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
क्या शुभमन गिल की कप्तानी खतरे में? अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर होंगे टीम इंडिया के कई बड़े सितारे
लूव्र के सामने अगाबाडा और शतरंज का जादू: कौन हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले टुंडे ओनाकोया?
ज्ञानवापी पर संग्राम: कयामत तक मस्जिद ही रहेगी , धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन