नमिता थापर का विवाद शार्क टैंक इंडिया की जज और मशहूर बिजनेसवुमन नमिता थापर इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना कर रही हैं। ईद के बाद नमिता ने नमाज के शारीरिक और मानसिक फायदों को लेकर एक पोस्ट साझा की थी, जो लोगों को रास नहीं आई।
क्या था नमिता का पोस्ट? नमिता थापर ने अपनी पोस्ट में नमाज की तुलना योग के कुछ आसनों से की थी। उन्होंने बताया कि नमाज से तनाव कम होता है और पाचन में भी सुधार होता है। एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने इसे स्वास्थ्य के नजरिए से पेश किया था।
परिवार पर भद्दी टिप्पणियां नमिता के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग भड़क गया। उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए गंदी गालियां दी जाने लगीं। नमिता के अनुसार, पिछले तीन हफ्तों से उन्हें लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग और अभद्र भाषा का सामना करना पड़ रहा है।
नमिता का तीखा जवाब ट्रोलिंग के खिलाफ चुप्पी तोड़ते हुए नमिता ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, मैंने हिंदू धर्म और योग पर भी कई रील बनाई हैं, तब कोई नहीं बोला। धर्म का अर्थ सम्मान करना होता है। मैं एक प्राउड हिंदू हूं और मुझे सिखाया गया है कि करुणा और सम्मान ही धर्म का आधार है।
एक्टर अली गोनी आए सपोर्ट में इस विवाद के बीच टीवी एक्टर अली गोनी ने नमिता थापर का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, धर्म तभी बांटते हैं जब लोगों में समझ की कमी होती है। सम्मान ही सबसे बड़ी चीज है। आप अपनी सफलता की राह पर आगे बढ़ती रहें।
मुद्दे की बात नमिता ने स्पष्ट किया है कि वे गलत व्यवहार के खिलाफ चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कार्यस्थल हो या सोशल मीडिया, अगर किसी का अपमान हो रहा है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
I left for bombay at 6.30 am like the hard working professional that I am & stopped the car at 7 am to make this reel as I’ve long realised that silence is not a virtue & one must speak up when they are disrespected. Yes if wrong things happen at any workplace that are against… pic.twitter.com/rvMSu0wXz0
— Namita (@namitathapar) April 20, 2026
22 साल बाद फिर साथ दिखेगी सलमान और अभिषेक की जोड़ी, राजा शिवाजी में मचाएंगे धमाल
पप्पू यादव की बढ़ी मुसीबत: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
GT vs MI: गुजरात को रौंदकर मुंबई ने पलटा पॉइंट्स टेबल का खेल, केकेआर को तगड़ा झटका
IND vs AFG टेस्ट: अफगानिस्तान दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया की नई खेप , गंभीर-गिल क्यों हैं नाराज?
अहमदाबाद में तिलक का तूफान : शतकीय पारी से तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड
कौन है वेंडर विक्रम कुमार? पीएम मोदी की झालमुरी ने रातों-रात बना दिया नेशनल सेंसेशन
ज्ञानवापी पर संग्राम: कयामत तक मस्जिद ही रहेगी , धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन
IPL 2026: तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक, गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी
मछली खाते अनुराग ठाकुर का वायरल वीडियो: विपक्ष के निशाने पर बीजेपी, अखिलेश और आप ने कसा तंज
बर्लिन यात्रा में दिखा एयरबस A400M का दम: क्या भारत की अगली पसंद बनेगा आसमान का यह बाहुबली ?