नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल देश के शीर्ष नेता हैं, बल्कि वे एक प्रभावशाली ट्रेंडसेटर भी हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान उनका एक छोटा सा झालमुड़ी ब्रेक इंटरनेट पर सनसनी बन गया है।
गूगल सर्च पर ऐतिहासिक उछाल गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े गवाह हैं कि पीएम मोदी के झालमुड़ी खाते ही इंटरनेट पर इसे सर्च करने वालों की बाढ़ आ गई। 2004 से अब तक, यानी पिछले 22 वर्षों में झालमुड़ी शब्द के लिए गूगल सर्च ट्रैफिक अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
सोशल मीडिया पर 9 करोड़ व्यूज सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए झालमुड़ी के वीडियो को अब तक फेसबुक पर 9 करोड़ (90 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो यह साबित करता है कि पीएम की एक छोटी सी गतिविधि किसी स्थानीय व्यंजन को रातों-रात ग्लोबल अटेंशन दिला सकती है।
क्या हुआ था झाड़ग्राम में? रविवार को चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी झाड़ग्राम में अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। उन्होंने न केवल झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि अपने अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया।
दुकानदार के लिए बना यादगार पल झालमुड़ी विक्रेता विक्रम शॉ अपनी दुकान पर देश के प्रधानमंत्री को देखकर दंग रह गए। विक्रम ने बताया, प्रधानमंत्री ने मेरा नाम पूछा और मेरा हालचाल जाना। उन्होंने खुद झालमुड़ी बनाने को कहा और स्वाद की तारीफ भी की।
विक्रम ने बताया कि जब उन्होंने पैसे लेने से मना किया, तो पीएम के आग्रह पर उन्हें पैसे स्वीकार करने पड़े। एक साधारण सी दुकान पर पीएम का रुकना विक्रम के लिए जीवन भर की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गया है।
Jhalmuri break in Jhargram! pic.twitter.com/LJNjEojAW4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
IPL 2026: KKR से हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
सुतली बम पर पैर रखकर किया स्टंट , धमाका होते ही हवा में उछला शख्स
मिट्टी का घर ढहा तो छलका राजा भैया का दर्द, बोले- मानो एक युग का अंत हो गया
BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन, आयोग ने दी बड़ी चेतावनी
अहमदाबाद में तिलक का तूफान : शतकीय पारी से तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड
लग्जरी गाड़ियों को छोड़ बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
भारत तब स्वर्ग होता : गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, ओवैसी पर साधा निशाना
झालमुड़ी पर सियासत: पीएम मोदी के नाश्ते की वजह से सीएम सोरेन को लौटना पड़ा वापस?
क्रिकेट मैच में तांडव : निमंत्रण न मिलने पर नेताजी ने ट्रैक्टर से खोद डाली पिच
राशिद खान का बड़ा खुलासा: भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ठुकराकर चुना अपना वतन