बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का झालमुड़ी ब्रेक , कौन है वो दुकानदार जिसने जीत लिया दिल?
News Image

झारग्राम में अचानक रुका काफिला पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में रविवार का दिन काफी चर्चा में रहा। जंगलमहल इलाके में भाजपा के लिए धुआंधार प्रचार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक झारग्राम के कॉलेज मोड़ पर रुक गया। सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम सीधे सड़क किनारे झालमुड़ी की एक छोटी सी दुकान पर पहुंच गए।

भैया, झालमुड़ी खिलाओ दुकान पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने दुकानदार से मुस्कुराते हुए कहा, भैया, मुझे झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार ने जब भाव पूछा तो पीएम ने खुद 10 रुपये निकाले और दुकानदार को दिए। हालांकि दुकानदार पैसे लेने में हिचकिचा रहा था, लेकिन पीएम ने साफ कहा कि ऐसे नहीं चलेगा।

प्याज-मिर्च और हंसी के ठहाके झालमुड़ी बनाते समय दुकानदार ने पूछा कि क्या आप प्याज खाते हैं? इस पर पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा, हां, प्याज-मिर्च खाता हूं, किसी का सिर नहीं। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। पीएम ने दुकान पर ही खड़े होकर झालमुड़ी का आनंद लिया।

बच्चों में बांटा प्रसाद दुकान के पास जमा भीड़ में कई बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। पीएम ने न केवल खुद झालमुड़ी खाई, बल्कि अपने हाथों से बच्चों को भी खिलाई। यह दृश्य ऐसा था मानो प्रधानमंत्री किसी जनसभा की औपचारिकता पूरी नहीं, बल्कि अपनों के बीच स्नेह बांट रहे हों।

कौन है दुकानदार विक्रम साव? पीएम को अपनी झालमुड़ी खिलाने वाला यह दुकानदार विक्रम साव है। विक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और झारग्राम में उसकी दुकान काफी मशहूर है। पीएम के साथ बिताए इन पलों को विक्रम अपनी जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव मान रहे हैं।

वायरल हुआ पीएम का अंदाज प्रधानमंत्री ने खुद भी अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर झालमुड़ी खाते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। राजनीतिक रैलियों और कड़क भाषणों के बीच पीएम का यह सरल और सहज अंदाज बंगाल के चुनावी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि क्या यह झालमुड़ी कनेक्शन 2026 के चुनावी नतीजों में कोई बड़ा असर डालता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका-ईरान के बीच गहराया युद्ध का संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाज कब्जे में, तेहरान ने दी चेतावनी

Story 1

बीच सड़क थार से खौफनाक स्टंट: पुलिसवाले ने भागकर बचाई जान, रईसजादे की दबंगई देख कांप उठे लोग!

Story 1

ओमान की खाड़ी में युद्ध की आहट: अमेरिकी हमले का ईरान ने दिया करारा जवाब, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद

Story 1

धुरंधर का मुकाबला करने चला पाकिस्तान, अपनी ही वेबसीरीज पर हुआ शर्मिंदा

Story 1

फेवीक्विक से चिपक गई उंगलियां? वायरल वीडियो में दिखा ये आसान घरेलू जुगाड़

Story 1

नासिक TCS केस: प्रेग्नेंसी का हवाला देकर राहत मांग रही निदा खान को कोर्ट का झटका, गिरफ्तारी पर लटकी तलवार

Story 1

बक्सर के स्कूल में गर्मी का तांडव: एक साथ 10 बच्चे हुए बेहोश, मचा हड़कंप

Story 1

PBKS vs LSG: तीन कैच छोड़ने के बाद शशांक सिंह को टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

चांद के पास दिखा अनोखा नजारा , जिसे देख नासा के एस्ट्रोनॉट भी हैरान: ये पल दोबारा नहीं आएगा!

Story 1

न्योता न मिलने पर भड़के नेता जी, फाइनल मैच के दौरान पिच पर चढ़ाया ट्रैक्टर!