पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। रविवार को झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए। जनसभाओं के बीच उन्होंने समय निकालकर बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया।
दुकानदार से हुई दिलचस्प बातचीत झारग्राम में जनसभा के बाद पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके। उन्होंने दुकानदार से कहा, मुझे झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार ने सम्मानवश पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम मोदी ने उसे पैसे दिए।
इस दौरान एक मजेदार वाकया भी हुआ। जब दुकानदार ने पूछा कि क्या आप प्याज खाते हैं? तो पीएम मोदी ने हंसते हुए जवाब दिया, हां, प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं। उनके इस मजाकिया अंदाज को सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।
TMC पर बरसे पीएम मोदी खाने-पीने के इस हल्के-फुल्के अंदाज के इतर, पीएम मोदी के तेवर ममता सरकार के खिलाफ सख्त रहे। उन्होंने झारग्राम की रैली में TMC सरकार पर न पढ़ाई, न कमाई और न दवाई देने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी की सरकार को अब जाना ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और घुसपैठ के जरिए राज्य की संस्कृति को बदलने की कोशिश कर रही है।
आदिवासी मुद्दों पर साधा निशाना प्रधानमंत्री ने मंच से कहा कि बंगाल की TMC सरकार ने आदिवासी समुदायों के अधिकारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने और केंद्र की जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंगाल में रोकने का भी आरोप लगाया।
चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी का यह रुख स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा आगामी चुनावों में भ्रष्टाचार, विकास और तुष्टिकरण को अपना मुख्य चुनावी हथियार बनाने वाली है।
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
CSK vs SRH: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की नजरें बड़े स्कोर पर
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटों की आवाज
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जबरदस्त खर्राटे
पीएम मोदी के संबोधन पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग से हुई शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का सादगी भरा अंदाज: चुनावी रैली के बाद अचानक रुके झालमुड़ी की दुकान पर
85 रन पर 6 विकेट, फिर रिंकू-रॉय का चमत्कार : KKR ने हारी हुई बाजी पलटकर दर्ज की पहली जीत!
भारत-रूस का ऐतिहासिक सैन्य समझौता: अब एक-दूसरे के बेस और बंदरगाहों का कर सकेंगे इस्तेमाल
टर्निंग पॉइंट: राजस्थान की एक चूक और केकेआर की सीजन की पहली जीत
जन्मदिन पर केएल राहुल का धमाका, IPL में रचा इतिहास
फतेहपुर के मशहूर चायवाले का दर्द: अखिलेश यादव ने कहा, ‘चिंता न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं’