मैदान पर दिखाई सादगी
पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी न केवल अपने खेल के लिए, बल्कि अपने बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी का एक और मानवीय पहलू सामने आया है।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वीडियो में धोनी अपने किट बैग के साथ मैदान से बाहर जा रहे थे। उनके साथ चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य भी मौजूद था। तभी कैमरामैन ने उस सपोर्ट स्टाफ मेंबर से कहा कि वह पीछे हट जाए ताकि वह केवल धोनी का एक शानदार शॉट ले सके।
धोनी का दिल जीतने वाला रिएक्शन
कैमरामैन के कहने पर वह सदस्य जैसे ही साइड होने लगा, धोनी ने तुरंत उसे रोक लिया। माही ने बड़े प्यार से उस सदस्य से कहा, नहीं, तुम यहीं रहो। किसी की बात मत सुनो। धोनी का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
धोनी का यह वीडियो देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक बेहद जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। उन्होंने दिखाया कि वे अपने हर स्टाफ मेंबर की कितनी इज्जत करते हैं।
धोनी का आईपीएल करियर
साल 2008 में आईपीएल डेब्यू करने वाले 44 वर्षीय धोनी ने अब तक कुल 278 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 137.4 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन है। धोनी के प्रशंसक उन्हें आईपीएल 2026 में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि उनका आखिरी सीजन भी माना जा रहा है।
Cameraman: “Could you move back? I need to capture Mahi properly…”
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) April 17, 2026
MS Dhoni :-“No… stay right here. Don’t listen to anyone else.”🥺❤️🫶 pic.twitter.com/EuuUqOpXmh
आईपीएल में खौफनाक मंजर: कैच लपकने के प्रयास में मुकेश कुमार का चेहरा हुआ लहूलुहान
हिटमैन की बादशाहत खत्म: स्मृति मंधाना बनीं T20 इंटरनेशनल में भारत की रन मशीन
12 साल में कुछ नहीं किया : महिला आरक्षण पर पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का तीखा पलटवार
महिला आरक्षण बिल पर आर-पार: योगी ने बताया द्रौपदी का चीरहरण , अखिलेश ने कहा बीजेपी की बदनीयत
रील बनाने का जुनून बना जानलेवा: मऊगंज में बाइक स्टंट के दौरान दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौके पर ही मौत
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, कड़े तेवर दिखाए
अंतरिक्ष से चमकते यूपी-बिहार: नासा की तस्वीरों में कैद भारत की उजाले वाली क्रांति
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह में रोड़े: पीएम मोदी ने जताया दुख, अब क्या हैं सरकार के पास विकल्प?
सफाई में दादाजी का हाथ बंटा रहे हैं ये नन्हे ऊदबिलाव, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
हाईवे पर मौत का स्टंट : लहराते हुए ट्रोले में घुसी बाइक, तीन सगे भाईयों की दर्दनाक मौत