प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया राष्ट्र संबोधन ने देश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक यानी महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन के गिरने के बाद पीएम के रुख पर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है।
मनोज झा का गंभीर आरोप आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसे आगामी चुनावों के लिए एक प्रचार उपकरण (Campaign Tool) के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
झा ने कहा, सरकारी खर्च पर पीछे तिरंगा लगाकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ यह सब करना पूरी तरह अनुचित है। लेकिन शिकायत किससे करें? जिन संस्थाओं को इस पर संज्ञान लेना चाहिए था, वे आज सत्ता के दफ्तरों से संचालित हो रही हैं।
पीएम मोदी ने क्या कहा था? शनिवार को राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के गिरने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, आज भारत की नारी शक्ति के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे प्रयासों के बावजूद नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया, इसके लिए मैं देश से क्षमाप्रार्थी हूं।
विपक्ष पर साधा निशाना पीएम मोदी ने कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दलों के लिए दल हित देश हित से बड़ा हो गया है।
उन्होंने आगे कहा, मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा, तो विपक्षी दलों के नेता खुशी से तालियां बजा रहे थे। परिवारवादी पार्टियों की इस स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की करोड़ों महिलाओं को उठाना पड़ा है।
विरोधियों को सजा जरूर मिलेगी पीएम मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी दल महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, वे नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 21वीं सदी की नारी देश की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप किया है, जनता उन्हें इसकी सजा जरूर देगी।
यह घटनाक्रम महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच की दूरी को और अधिक बढ़ाता दिख रहा है। जहां पीएम इसे नारी शक्ति का अपमान बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे सरकारी एजेंडा और चुनावी स्टंट करार दे रहा है।
Delhi: Reacting to PM Modi s address to nation on defeat of Constitution (131st Amendment) Bill, RJD MP Manoj Kumar Jha says, With elections approaching, you are using this as a campaign tool against your political rivals. Doing so at government expense, with the national flag… pic.twitter.com/CwCDdbnKlT
— IANS (@ians_india) April 19, 2026
सोती हुई महिला के ऊपर बैठा नागराज, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
हिटमैन की बादशाहत खत्म: स्मृति मंधाना बनीं T20 इंटरनेशनल में भारत की रन मशीन
झारग्राम की सड़क पर पीएम मोदी का देसी अंदाज , अचानक रुकवाया काफिला और चखी झालमुड़ी
हंसी-मजाक बंद! साउथ से आ रही है अब तक की सबसे खौफनाक फिल्म 418 , प्रशांत नील ने संभाला मोर्चा
मौत के तारों पर तांडव : हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर भिड़े युवक, पुलिस देखती रही तमाशा
IPL 2026: स्टैंड्स में नींबू और मंत्र का खेल, शिवम दुबे का विकेट गिरते ही वायरल हुआ काला जादू का वीडियो
महिला आरक्षण बिल पर दिल्ली में संग्राम: भाजपा का आक्रोश मार्च, बांसुरी स्वराज समेत कई दिग्गज नेता हिरासत में
विकेट कीपर है या चीता? ध्रुव जुरेल की जादुई स्टंपिंग देख धोनी भी ठोकेंगे सलाम!
होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय टैंकरों पर गोलीबारी: ईरान का बयान बनाम ज़मीनी तनाव
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था