शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करैरा कस्बे में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी तेज रफ्तार थार गाड़ी से बाइक सवार तीन मजदूरों और पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद दी सफाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी। दुर्घटना के बाद जब घायलों ने लापरवाही को लेकर सवाल उठाए, तो आरोपी दिनेश लोधी ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उन्हीं पर सवाल दाग दिए। वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, सायरन और हॉर्न बजाया तो था, फिर तुम रास्ते से हटे क्यों नहीं? और एक बाइक पर तीन लोग क्यों बैठे थे?
कैसे हुई घटना? घटना के वक्त संजय परिहार, आशीष परिहार और अंशुल परिहार अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित थार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। कार यहीं नहीं रुकी, उसने आगे जाकर पैदल जा रही सीता वर्मा और पूजा सोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घायलों की स्थिति गंभीर हादसे में पांचों घायलों को सिर, कमर, कंधे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि गाड़ी पर प्रीतम लोधी और विधायक लिखा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने जब वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की।
विधायक ने क्या कहा? इस मामले पर पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनके लिए जनता सर्वोपरि है और परिवार या बेटा बड़ा नहीं होता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए और आरोपी बेटे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित संजय परिहार की शिकायत पर करैरा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 281 और 125(ए) के तहत लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
*Madhya Pradesh के #shivpuri में विधायक के बेटे ने अपनी थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मार दी। ऐसे में पांचों लोग घायल हो गए। घायलों ने जब लापरवाही से गाड़ी चलाने पर सवाल किया तो विधायक के बेटे ने कहा कि सायरन बजाया तो था, हटे क्यों नहीं। #mla #madhyapradesh #thar #video pic.twitter.com/vX1z4j5aTE
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 17, 2026
भारत से नेपाल जाना हुआ महंगा: अब 63 रुपये के सामान पर भी देना होगा टैक्स
धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं: ईरान का सख्त रुख, युद्ध के मैदान में नए दांव की चेतावनी
गूगल पर झालमुड़ी का जलवा: 22 साल में टूटा सर्चिंग का रिकॉर्ड, आखिर क्यों दीवाने हुए लोग?
बंगाल चुनाव: इकबालपुर में सियासी घमासान, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
महाराष्ट्र में अगले 120 घंटे भारी: विदर्भ से कोंकण तक ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का हाई अलर्ट
विराट-अनुष्का की वृंदावन में फिर दिखी आस्था: 5 महीने में तीसरी बार पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार
भारत-रूस रक्षा समझौते से पाकिस्तान में खलबली: पुतिन को मिली चेतावनी , एक्सपर्ट्स बोले- गलती कर रहे हैं मॉस्को
वायरल वीडियो: पैंट में हाथ डालकर परोसे समोसे, घिनौनी हरकत देख भड़के लोग
66 की उम्र में डिलीवरी पार्टनर बने रिटायर्ड क्लर्क: रिटायरमेंट के बाद अनोखे शौक ने दुनिया को किया हैरान
तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, मुंबई की 99 रनों से धमाकेदार जीत