अमरावती का शर्मनाक वीडियो अमरावती के परतवाड़ा यौन उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी अयान अहमद इन दिनों चर्चा में है। 19 साल का यह आरोपी सोशल मीडिया और कोचिंग के जरिए मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था। उसने अब तक 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क पर बर्थडे, पुलिस का साथ वीडियो में आरोपी अयान अहमद बीच सड़क पर अपना जन्मदिन मनाता दिख रहा है। दिसंबर महीने का बताया जा रहा यह वीडियो किसी वीआईपी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। सफेद हुडी पहने अयान सड़क पर सजी टेबल पर चार केक काट रहा है और आसमान में आतिशबाजी हो रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जश्न में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।
खाकी ने खिलाया केक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सहायक पुलिस निरीक्षक (API) और दो पुलिसकर्मी आरोपी के साथ खड़े हैं। पुलिसकर्मी न केवल अयान को अपने हाथों से केक खिला रहे हैं, बल्कि उसे गले भी लगा रहे हैं। एक अपराधी, जिस पर 350 अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप है, उसके साथ पुलिस का यह दोस्ताना व्यवहार जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोचिंग के जरिए फंसाता था मासूमों को आरोपी अयान का काम करने का तरीका बेहद घिनौना था। वह कोचिंग जाने वाली लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। उन्हें कथोरा नाका स्थित एक फ्लैट में ले जाकर उनका यौन शोषण करता और ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाता था। इस घिनौने काम में मदद के लिए वह अपने दोस्तों को प्रति विजिट 500 रुपये का भुगतान भी करता था।
6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच जारी इस शर्मनाक वीडियो के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में शामिल रहे छह पुलिसकर्मियों को हेडक्वार्टर अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 5 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक टैबलेट जब्त किया गया है, जिसमें से अब तक 18 वीडियो और 39 आपत्तिजनक फोटो बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो बनाने वाले अयान की बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी
— NDTV India (@ndtvindia) April 17, 2026
अमरावती के परतवाडा यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाता दिख रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर का है… pic.twitter.com/vrkf4ScvLw
चीन की सीक्रेट फ्लाइट्स ने बढ़ाई दुनिया की धड़कन! ईरान में 48 घंटे में 4 चीनी विमानों की लैंडिंग से मचा हड़कंप
केईएम अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब मरीजों को मिलेगी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं
क्या समय रैना ने डेव चैपल का जोक चुराया? नए कॉमेडी स्पेशल पर मचा बवाल
हैदराबाद के नवाबों ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नीतीश-ईशान का घातक वार
तमिलनाडु चुनाव 2026: स्टालिन का चेन्नई सुपर-6 दांव, वैश्विक शहर बनाने का मेगा ब्लूप्रिंट
अलविदा बलबीर पुंज: पत्रकारिता से सियासत तक का सफर, भाजपा के बौद्धिक स्तंभ ने ली अंतिम सांस
‘भूत बंगला’ के बाद अब ‘गोलमाल 5’ का धमाका: अक्षय कुमार मात्र 18 दिनों में पूरी करेंगे शूटिंग!
भारतीय जहाजों पर हमले से गरमाया मामला, सफाई देने उतरे ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि
मिलर का किलर अंदाज: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने आरसीबी के मुंह से छीनी जीत
मैदान पर बुमराह का असहज अवतार: वायरल वीडियो ने फैंस को हिलाया, क्या टीम में सब ठीक है?