लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चल रही गंभीर बहस के बीच एक रोचक वाकया सामने आया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जब गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए चाणक्य का जिक्र किया, तो पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।
अमित शाह की मुस्कुराहट और तंज बहस के दौरान प्रियंका गांधी सरकार की रणनीतियों पर हमलावर थीं। अपनी बात रखते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की ओर देखा और कहा, अगर आज चाणक्य जिंदा होते, तो वे भी हैरान हो जाते। आपकी कुटिलता की दाद देते।
यह सुनते ही अमित शाह खुद अपनी हंसी नहीं रोक सके। प्रियंका ने उन्हें मुस्कुराते हुए देखकर कहा, हंस रहे हैं... गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। पूरी तैयारी बना रखी है आपने। इसके बाद सदन में विपक्षी और सत्ता पक्ष, दोनों तरफ से हंसी की ध्वनि सुनाई दी।
महिला आरक्षण को बताया पॉलिटिकल ट्रंप कार्ड प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का मुद्दा केवल अधिकारों की बात नहीं है, बल्कि यह केंद्र सरकार का एक पॉलिटिकल ट्रंप कार्ड है, जिसका उपयोग आगामी चुनावों में लाभ लेने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार मौजूदा 543 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने में असमर्थ क्यों है? उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यह संविधान संशोधन विधेयक इसी तरह पारित हुआ, तो देश में लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
इतिहास की याद और राजीव गांधी का जिक्र अपने संबोधन में प्रियंका ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को समान अधिकार देने की नींव 1931 के कराची अधिवेशन में ही रख दी गई थी।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि नगरपालिकाओं और पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने ही उठाया था। उन्होंने संस्थागत दबावों का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
चाणक्य ज़िंदा होते तो चुनाव जीतने की इनकी साज़िशें देख चौंक जाते…
— Maharashtra Bandhu News (@BandhuNews_in) April 16, 2026
गृह मंत्री जी हँस रहे हैं—खी खी खी!
— प्रियंका गाँधी
सियासत में बयानबाज़ी से फिर गरमाया राजनीतिक माहौल—“खी खी खी!”😜🤣#PriyankaGandhi #AmitShah #Parliament #PoliticalSatire #BJP #Congress pic.twitter.com/cjAIdwYpqD
वानखेड़े में पंजाब का धमाका: मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचे श्रेयस अय्यर के धुरंधर
रो मत, मम्मी आ रही हैं : खाकी की गोद में सिमटी मासूम की दुनिया, हादसे ने छीना पूरा परिवार
होमुर्ज जलमार्ग पर अमेरिका का कड़ा पहरा: 10 ईरानी जहाज वापस खदेड़े, ट्रंप बोले- हमेशा के लिए खुलेगा रास्ता
महिला आरक्षण: प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- तब विरोध करने वाली BJP आज खुद को बता रही चैंपियन
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: तीर्थयात्रा पर निकले 8 लोगों की ट्रक से टक्कर में मौत
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में बड़ा बदलाव, 18 करोड़ के महारथी की वापसी से छिनी ईशान किशन की कप्तानी
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सड़क हादसों का तांडव: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
मंच पर बवाल: भाजपा विधायक को संत ने मारे मुक्के और धक्का, वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026: चिन्नास्वामी में गरजी RCB, LSG को रौंदकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंची बेंगलुरु
TCS नासिक विवाद: पत्नी को भेजो से लेकर धर्मांतरण तक, दफ्तर में खौफनाक डार्क कल्चर का खुलासा