वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। पाकिस्तान में हुई 21 घंटे की लंबी वार्ता के विफल होने के बाद ट्रंप ने साफ कहा है कि उन्हें अब ईरान से बातचीत की कोई जल्दबाजी नहीं है।
ईरान आए या न आए, फर्क नहीं पड़ता फ्लोरिडा से लौटने के बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ईरान वार्ता की मेज पर वापस आता है या नहीं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि वे नहीं आना चाहते, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
परमाणु हथियार पर अंतिम चेतावनी ट्रंप ने ईरान के परमाणु इरादों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ईरान अभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है, यह बात पिछली रात की बातचीत से साफ हो गई है। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं—ईरान के पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
21 घंटे की वार्ता रही बेनतीजा पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच लगभग 21 घंटे तक मैराथन बातचीत चली। हालांकि, यह वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि ईरान की ओर से परमाणु हथियार न बनाने का कोई ठोस वादा नहीं मिला, जिसके कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई।
जीत हर हाल में अमेरिका की होगी ट्रंप ने ईरान की गिरती आर्थिक और आंतरिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि तेहरान इस वक्त बेहद खराब हालत में है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, चाहे कोई समझौता हो या न हो, अमेरिकी नजरिए से जीत हमारी ही होगी। हमने उनकी स्थिति को गहराई से समझा है और ईरान को परमाणु शक्ति बनने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा।
Iran will not have a nuclear weapon says @realDonaldTrump pic.twitter.com/J1q1vl8NNi
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) April 13, 2026
होर्मुज में महाघेराबंदी : ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग की तैयारी?
रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला
सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, कहीं लू तो कहीं बारिश का डबल टॉर्चर
जंग अभी खत्म नहीं हुई : दक्षिणी लेबनान पहुंचकर नेतन्याहू की दो टूक, बोले- दुश्मन अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे
रणवीर इलाहाबादिया को मिला नया प्यार: कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?
वानखेड़े में आरसीबी का रॉयल धमाका: मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर में 18 रनों से चटाई धूल
उद्घाटन से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कई वाहन आपस में टकराए
हैती के ऐतिहासिक किले में मौत का तांडव: भगदड़ में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मजलिस में चल रही थी दूसरी शादी की चर्चा, रसोई से निकली पत्नी ने कोड़े से की पति और दोस्तों की धुलाई