आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच भिडंत देखने को मिली। इस मैच में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी ने गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन को आउट कर एक अहम सफलता हासिल की।
विकेट लेने के बाद 26 साल के इस गेंदबाज ने मैदान पर हवा में साइन करने की एक्टिंग की। गौर करने वाली बात यह रही कि इस बार उनका जश्न काफी संयमित था। उन्होंने न तो बल्लेबाज की ओर देखा और न ही कोई आक्रामक इशारा किया।
पिछले सीजन में भुगत चुके हैं बैन पिछले आईपीएल (2025) में राठी का आक्रामक अंदाज उनके लिए मुसीबत बन गया था। वे विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की आंखों में आंखें डालकर देखते थे, जिसे अनुशासन समिति ने नियमों का उल्लंघन माना था।
उस दौरान उन पर तीन बार कार्रवाई हुई थी। दो बार मैच फीस कटने के बाद, तीसरी बार गलती दोहराने पर उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था। शायद यही वजह है कि इस बार राठी बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
अभी भी मंडरा रहा है सस्पेंशन का खतरा राठी की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। आईपीएल के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी के डिमेरिट पॉइंट्स 36 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं।
फिलहाल राठी के खाते में पांच डिमेरिट पॉइंट्स हैं। यदि यह आंकड़ा आठ तक पहुंचता है, तो उन्हें दो मैचों का बैन झेलना होगा। 11 पॉइंट होने पर तीन मैचों का प्रतिबंध लग सकता है, इसलिए राठी अब हर कदम सावधानी से उठा रहे हैं।
मैच का हाल: गुजरात की दबदबे वाली जीत मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच गए। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 164 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की बदौलत 18.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। लखनऊ की ओर से शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी को केवल एक-एक विकेट ही मिल सका। इस जीत के साथ गुजरात ने अपनी लय बरकरार रखी है, जबकि लखनऊ को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
*Opening breakthrough, courtesy Digvesh Rathi ✒️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
Jos Buttler joins Shubman Gill at the crease for #GT ⚡
Updates ▶️ https://t.co/kIuuJYbiNx#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvGT pic.twitter.com/ksXye81XdV
36 गेंद में 59 रन का तूफानी खेल, फिर भी मैदान से बाहर क्यों आए आयुष म्हात्रे? जानिए सच
सुरों की मल्लिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, फैंस के बीच चिंता की लहर
IPL 2026: ग्लव्स बदलने को लेकर मचा बवाल, नीतीश राणा और अंपायर में हुई तीखी बहस
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: क्या मध्य-पूर्व में फिर भड़केगी जंग? जानें 6 बड़े कारण
ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने निकाला गजब का जुगाड़, कंबल से बनाया हवाई झूला
PSL छोड़ IPL गए, फिर वापस लौटे; कुसल मेंडिस की खामोशी ने पाकिस्तान में मचाया बवाल
अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: जेडी वेंस की दोटूक धमकी, क्या अब मध्य-पूर्व में छिड़ेगा भीषण युद्ध?
CSK की शानदार जीत: सरफराज के सुपरमैन कैच ने दिल्ली की उम्मीदों को किया धराशायी
US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में फिसली शांति की उम्मीद, इन 5 कारणों से परवान नहीं चढ़ सका समझौता
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: इस्लामाबाद में क्यों नहीं बनी बात?