भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इस बार बाजी दिल्ली, उत्तर प्रदेश या बिहार ने नहीं, बल्कि दक्षिण और पश्चिम भारत के दो प्रमुख महानगरों ने मारी है।
बेंगलुरु और मुंबई के बीच दौड़ेगी ट्रेन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु (KSR सिटी) से मुंबई (CSMT) के बीच चलेगी। बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी.सी. मोहन ने सोशल मीडिया पर रेल मंत्री का पत्र साझा करते हुए इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी है।
22 घंटे का सफर अब होगा 16 घंटे से कम फिलहाल इस रूट पर मौजूद उद्यान एक्सप्रेस को 1,134 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 22 घंटे का समय लगता है। इसकी औसत रफ्तार 52 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत स्लीपर के आने से यात्रियों को न केवल अत्यधिक आराम मिलेगा, बल्कि उम्मीद है कि यात्रा का समय घटकर 16 घंटे से भी कम रह जाएगा।
क्या होगा ट्रेन का संभावित समय? हालांकि रेलवे ने अभी तक टाइमिंग और स्टॉपेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यात्रियों की मांग के अनुसार इसका समय काफी सुविधाजनक रखा जाएगा। चर्चा है कि यह ट्रेन शाम को मुंबई से रवाना होकर अगले दिन सुबह बेंगलुरु पहुंच सकती है, जिससे यात्रियों का पूरा दिन खराब नहीं होगा।
क्यों नहीं मिला दिल्ली-बिहार को मौका? माना जा रहा था कि दूसरी स्लीपर ट्रेन दिल्ली-पटना या दिल्ली-हावड़ा जैसे व्यस्त रूटों पर मिलेगी। लेकिन बेंगलुरु और मुंबई के बीच एक भी प्रीमियम ट्रेन (राजधानी या दुरंतो) न होना इस फैसले का बड़ा कारण बना। पिछले 30 सालों से इन दोनों शहरों के बीच एक तेज सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
वंदे भारत स्लीपर: आधुनिकता और सुरक्षा का संगम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खास तौर पर आरामदायक बनाया गया है। इसमें झटके महसूस नहीं होंगे और केबिन पूरी तरह शोर-मुक्त होंगे। सुरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक कवच तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास टॉयलेट और बेहद आधुनिक इंटीरियर की सुविधा मिलेगी, जो लंबी दूरी की यात्रा को यादगार बना देगा।
*New Vande Bharat Sleeper train between Bengaluru and Mumbai approved. pic.twitter.com/dB1NIcndYF
— P C Mohan (@PCMohanMP) April 11, 2026
IPL 2026: जब वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख ठहर गई दुनिया, शशि थरूर भी हुए मुरीद
कौन समय? अब मेरा टाइम चल रहा है , रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज
ट्रेन में सीट नहीं मिली तो शख्स ने अपनाया अनोखा जुगाड़ , वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
CSK vs DC: एमएस धोनी मैदान में क्यों नहीं? कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दिया बड़ा अपडेट
अमेरिका की ओर बढ़ रहे खाली तेल टैंकर: ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने दी वैश्विक ऊर्जा शक्ति की चेतावनी
हैरतअंगेज! मार्को यान्सन ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन कैच, ईशान किशन भी रह गए दंग
JEE Main 2026 Session 2: प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें अपना संभावित स्कोर
इस्लामाबाद में विफल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, जेडी वेंस ने कहा- ईरान के लिए यह बड़ा झटका
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार अपडेट: बाहरी खजाने की लिस्टिंग पूरी, अब भीतरी खजाने पर टिकीं निगाहें
40 लाख की नौकरी गई, अब 95 हजार की EMI के लिए रैपिडो चला रहा इंजीनियर!