असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार तीनों राज्यों में लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
असम में 60% के करीब मतदान असम में मतदान की गति सबसे तेज है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 59.63% (लगभग 60%) वोट पड़ चुके हैं। खराब मौसम और बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। गुवाहाटी, जोरहाट और कोकराझार जैसे जिलों में लंबी कतारें देखी गई हैं।
केरल और पुडुचेरी का हाल केरल की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां दोपहर 1 बजे तक 49.70% (लगभग 50%) वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, पुडुचेरी में भी मतदाताओं ने सक्रियता दिखाई है और दोपहर 1 बजे तक यहाँ 56.83% (करीब 57%) मतदान हो चुका है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने डाला वोट असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे जलुकबारी सीट से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान करने से पहले उन्होंने कामाख्या मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।
सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। असम में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर की पैनी नजर है।
किसकी क्या है चुनौती? असम की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां एलडीएफ सत्ता बरकरार रखने, यूडीएफ वापसी करने और एनडीए अपना खाता खोलने की जुगत में है। पुडुचेरी की 30 सीटों पर 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी राज्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
২৩ নং চেঙা বিধান সভা সমষ্টিৰ অন্তৰ্গত জালাল পিঞ্জিৰা প্ৰাথমিক বিদ্যালয় আদৰ্শ ভোট কেন্দ্ৰ।#AssemblyElections2026 #AssamElections2026 #ECI #NoVoterToBeLeftBehind #ivoted4sure #govote pic.twitter.com/EEdVGyzEPW
— District Commissioner, Barpeta (@dcbarpeta_) April 9, 2026
क्या सीजफायर समझौते से पीछे हट रहा है ईरान? इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप
जसप्रीत बुमराह को जड़ दिए दो छक्के! 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी निडर बल्लेबाजी का राज
मिडिल ईस्ट में सीजफायर ड्रामा: ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने अमेरिका को दी दो-टूक चेतावनी
पुडुचेरी चुनाव 2026: साड़ी पहनकर पोलिंग बूथ पर पहुंची नीला , अनोखे रोबोट ने लूटी महफिल
व्हाट्सएप का बड़ा अपडेट: अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, अनजान लोगों से मिलेगी सुरक्षा
गोवा में सियासी भूचाल: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया पोंडा उपचुनाव, मतदान से ठीक पहले लगा बड़ा झटका
मैच फिक्स करने वाले खेल रहे हैं और मैं बाहर : लाइव टीवी पर छलके पाकिस्तानी क्रिकेटर के आंसू
पूर्णिया में तालिबानी फरमान: प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वार्ड सदस्य पर मढ़ा आरोप
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक है मौका
हल्दिया हुंकार: पीएम मोदी ने गिनाईं टीएमसी सरकार की 20 नाकामियां, ममता पर साधा सीधा निशाना