आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लगातार दो छक्के जड़कर इस युवा ने दिखा दिया कि उनमें बड़ा खिलाड़ी बनने का माद्दा है।
बुमराह के सामने नर्वस थे वैभव वैभव ने खुलासा किया कि बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज का सामना करना आसान नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रीज पर उतरते समय वह थोड़े नर्वस जरूर थे। वैभव ने कहा, इतना बड़ा गेंदबाज सामने हो, तो नर्वस होना स्वाभाविक है। लेकिन उस समय मेरा पूरा फोकस गेंदबाज का नाम देखने के बजाय सिर्फ गेंद पर था।
बॉल को देखो, बॉलर को नहीं अपनी सफलता का राज खोलते हुए वैभव ने बताया कि उन्होंने खुद को शांत रखने के लिए नेचुरल गेम खेलने का फैसला किया। उन्होंने कहा, मैंने मन में ठाना था कि मुझे गेंदबाज की कद-काठी या उसके नाम से प्रभावित नहीं होना है। मेरी पूरी कोशिश थी कि सिर्फ गेंद को देखूं और उसे अपने हिसाब से खेलूं।
यशस्वी जायसवाल का मिला साथ ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ तालमेल पर बात करते हुए वैभव ने कहा, यशस्वी ने मुझे लगातार प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम बस शॉट्स खेलते रहो। उनका साथ होने से मुझ पर से काफी दबाव कम हो गया था।
ड्रिल का दिखा असर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले वैभव ने खास ड्रिल की थी। उन्होंने बताया, कम दूरी से तेज थ्रो खेलने की ड्रिल मुझे काफी मदद करती है। इससे मैच के दौरान गेंद को समझने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाता है। पिछले कुछ मैचों में अच्छे शॉट्स खेलने के बावजूद मैं कैच आउट हो रहा था, इसलिए मैंने अपनी गलतियों पर काम किया।
अगले मुकाबले पर नजरें गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अब तक अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है, तो रवि बिश्नोई पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। अब फैंस की नजरें 10 अप्रैल को गुवाहाटी में होने वाले आरसीबी के खिलाफ मैच पर हैं, जहां एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिल सकता है।
‘𝘞𝘢𝘴 𝘵𝘳𝘺𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘧𝘰𝘤𝘶𝘴 𝘰𝘯 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘢𝘭𝘭 𝘢𝘯𝘥 𝘯𝘰𝘵 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘰𝘸𝘭𝘦𝘳..’ 🫡
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 8, 2026
Vaibhav reacts to facing Bumrah and more 👀 pic.twitter.com/tVOJ0ZTbHU
IPL 2026: शुभमन गिल की गलती पर भड़के आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में दिखा कोच का गुस्सा
मोबाइल का ‘खौफनाक’ धमाका: बच्ची के हाथ में फटा फोन, मां ने छुआ तो हुआ दूसरा विस्फोट
चांद का वो रहस्यमयी चेहरा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा! NASA ने साझा किया आर्टेमिस-2 का अद्भुत वीडियो
मौत के मुंह से बच्चे को खींच लाया फरिश्ता: बुजुर्ग की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
छत्तीसगढ़: थाने में सरेआम सौदेबाजी , वर्दी की साख पर लगा बड़ा दाग
ट्रंप को क्यों कहा गया बत्तख ? ईरान-इजरायल सीजफायर पर मचा भारी घमासान
मदद मांगी अपनों से, पर चचा ने थाम लिया हाथ: रेलवे स्टेशन का ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल
बंगाल में सियासी पारा गरम: ममता और अभिषेक के बयानों पर EC पहुंची BJP, कार्रवाई की मांग
लेबनान पर इजराइल का प्रलय : 10 मिनट में 100 ठिकाने खाक, सीजफायर की उम्मीदों को झटका
क्या मिडिल ईस्ट में टूटने वाला है सीजफायर? UAE-ईरान के बीच छिड़ी सीधी जंग