कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने स्टैंडअप शो स्टिल अलाइव को लेकर चर्चा में हैं। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के अनुभवों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
KBC में बोला गया सफेद झूठ समय ने अपने शो में कबूल किया कि 2025 में जब वे KBC के सेट पर पहुंचे थे, तो उन्होंने अमिताभ बच्चन से एक बड़ा झूठ बोला था। समय ने बिग बी से कहा था कि, सर, मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। जबकि हकीकत ये थी कि उनकी दादी का निधन 7 साल पहले ही हो चुका था। समय का कहना है कि इंटरनेट के दौर में इंसान को माहौल के हिसाब से गेम खेलना पड़ता है, इसलिए उन्होंने यह झूठ बोला।
अमिताभ बच्चन पर किया रोस्ट शो के दौरान समय ने एक ऐसा मजाक साझा किया, जिसे वे KBC के सेट पर बोलने से चूक गए थे। समय ने कहा, मेरे दिमाग में उस वक्त आया था कि मैं अमिताभ बच्चन से पूछूं— सर, आपने पोलियो का इतने विज्ञापन किए, फिर भी अपने बेटे को पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने माना कि अगर वे ऐसा मंच पर कह देते, तो मामला काफी बिगड़ सकता था। दर्शकों ने इस बेबाक कॉमेडी पर जमकर ठहाके लगाए।
वर्सेटाइल दिखने की कोशिश कॉमेडियन ने बताया कि KBC में जाने से पहले उन्होंने अपनी एक साफ-सुथरी छवि बनाने की योजना बनाई थी। उनका मानना था कि वे अक्सर अपने कंटेंट में शरारती अंदाज दिखाते हैं, लेकिन KBC जैसे मंच पर अगर वे शालीनता से पेश आते, तो दुनिया उन्हें एक वर्सेटाइल क्रिएटर मानती। इसी कारण उन्होंने खुद को शो के दौरान नियंत्रित रखा।
रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर तोड़ी चुप्पी समय रैना ने अपने शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) से जुड़े विवाद पर भी खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जिस सवाल को लेकर बवाल मचा था, उसे रणवीर ने उस एपिसोड में एक बार नहीं बल्कि आठ बार पूछा था। समय ने मजाक में कहा कि एडिटिंग के दौरान उन्होंने 99 प्रतिशत कीटाणु हटा दिए थे, ताकि वीडियो को सार्वजनिक किया जा सके।
समय रैना का यह बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी कॉमेडी क्लिप्स सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही हैं और लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं।
Samay Raina roasting amitabh bachchan, don t miss 0:21 sec 😂🔥 pic.twitter.com/f9RUXp1mr3
— Aditya. (@Adityaverce) April 7, 2026
नंदी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का कनेक्शन: क्या उन्नाव जमीन आवंटन में छुपा है कोई बड़ा राज?
राघव चड्ढा विवाद: क्या आप की आंतरिक कलह से पंजाब में ढह जाएगी सरकार?
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 12 जिलों में ओलावृष्टि और 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
विरासत मजबूत, भविष्य दमदार: क्या बिहार की राजनीति में NI फैक्टर से नीतीश युग का उत्तराधिकारी तय?
स्वास्थ्य व्यवस्था पर तेजस्वी का वार: कहा- बिहार के सरकारी अस्पताल बने नरक , जिम्मेवार कौन?
MI के धाकड़ गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाला ये बच्चा आउट होकर क्यों रो पड़ा?
FSSAI का विवाद : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर एफआईआर क्यों हुई?
वैभव सूर्यवंशी: बुमराह की गेंदों पर जड़े छक्के, तो खुद चलकर आए हार्दिक पांड्या; जानें क्यों चर्चा में है यह वंडर बॉय
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का धमाकेदार ऐलान, पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के!
ईरान-अमेरिका में सीजफायर पर सहमती: BJP का बड़ा दावा, कहा- हमारे PM मोदी की अपील काम आई