तुम्बाड जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म के बाद अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के बहुप्रतीक्षित सीक्वल तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए सेट की तस्वीरें साझा की हैं।
मोशन पोस्टर में छिपा है बड़ा राज फिल्म का एक रहस्यमयी मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इसमें पूर्ति की देवी की प्रतिमा के साथ प्रलय आएगा लिखा हुआ है। यह लाइन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है कि क्या इस बार कहानी का दायरा और भी अधिक विनाशकारी होने वाला है।
लालच का चक्र फिर शुरू सोहम शाह ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हर संत का एक अतीत होता है। हर पापी का एक भविष्य होता है। पाप की विरासत लौट आई है और लालच का चक्र फिर से चलने वाला है। यह कैप्शन साफ संकेत दे रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले से कहीं ज्यादा गहरा और डरावना होगा।
सफलता का नया अध्याय तुम्बाड ने रिलीज के समय लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। साल 2024 में दोबारा रिलीज होने पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। इसी सफलता ने सीक्वल के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
दिग्गज टीम की वापसी इस बार फिल्म की बागडोर निर्देशक आदेश प्रसाद के हाथों में है। सोहम शाह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसे अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियोज का भी साथ है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर के जरिए किया जाएगा।
Every saint has a past.
— Sohum Shah (@s0humshah) April 7, 2026
Every sinner has a future.
The legacy of sin returns, the cycle of greed continues… Welcome to the world of TUMBBAD, once again! #Tumbbad2 #PralayAayega pic.twitter.com/vkuVu9TCEF
सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद कोहराम! UAE और कुवैत पर बरसीं मिसाइलें, क्या फेल हो गया ट्रंप का शांति प्लान?
ट्रंप-ईरान सीजफायर: होर्मुज खुला, क्या मध्य-पूर्व में टल गया युद्ध का खतरा?
मैदान पर फूटा गुस्सा और आंसू: वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल वीडियो वायरल, जानिए क्या है माजरा
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
इंसानियत अभी जिंदा है: टैक्सी में भूले कीमती AirPods, ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता सबका दिल
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों नहीं हटाया था रणवीर इलाहाबादिया का विवादित कमेंट
राम मंदिर स्टेशन पर 3 इडियट्स वाला कारनामा: वीडियो कॉल पर डॉक्टर बीवी की मदद से कराई डिलीवरी
IPL 2026: बुमराह को कूटने के बाद पवेलियन में फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इनसाइड वीडियो वायरल
आईपीएल में दिल जीतने वाला पल: हार्दिक पांड्या ने युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास सम्मान
23 अप्रैल को होगी धमाकेदार एंट्री: नई येज्दी स्क्रैम्बलर में मिलेंगे बड़े बदलाव