नमक हराम है पाकिस्तान : UAE को बेचारा बताकर फंसे पाकिस्तानी सीनेटर, बलूच नेता ने लगाई क्लास
News Image

पाकिस्तान की बदहाली और कर्ज के बोझ के बावजूद वहां के नेताओं के बोल बिगड़े हुए हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को बेचारा और गरीब बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान ने बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच को बुरी तरह भड़का दिया है।

क्या कहा पाकिस्तानी सीनेटर ने? एक टीवी कार्यक्रम में मुशाहिद हुसैन से जब पूछा गया कि पाकिस्तान ने UAE से लिया कर्ज लौटाने का फैसला क्यों किया? इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, UAE के हमारे भाई जरूरतमंद और गरीब हैं, इसलिए हमने उनका कर्ज वापस करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे दावा किया कि UAE के निर्माण में पाकिस्तान का बड़ा योगदान रहा है और उन्होंने ही उनकी सेना को प्रशिक्षित किया है।

UAE को दी अखंड भारत की धमकी मुशाहिद हुसैन यहीं नहीं रुके। उन्होंने UAE को नसीहत देते हुए कहा कि वहां की 1 करोड़ की आबादी में 43 लाख भारतीय रहते हैं। उन्होंने कुटिलता दिखाते हुए कहा, UAE को अपना ख्याल रखना चाहिए, कहीं भारत की अखंड भारत योजना के तहत ये खाड़ी देश भी उसका हिस्सा न बन जाएं। उन्होंने UAE को यमन और सूडान की जंगों में फंसा हुआ बताकर बेचारा करार दिया।

बलूच नेता का करारा पलटवार सीनेटर के इस बयान पर बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुशाहिद हुसैन को नमक हराम और एहसान फरामोश बताया। बलूच ने लिखा, पाकिस्तान के पास खुद अपनी सेना को वेतन देने और तेल-गैस खरीदने के पैसे नहीं हैं, फिर भी ये लोग UAE का मजाक उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किरकिरी मुशाहिद हुसैन के इस बयान की सोशल मीडिया पर भारी फजीहत हो रही है। लोग याद दिला रहे हैं कि पाकिस्तान का अस्तित्व और उसकी अर्थव्यवस्था सऊदी अरब और UAE जैसे देशों की आर्थिक मदद पर ही टिकी है। इन देशों ने पाकिस्तान को बार-बार दिवालिया होने से बचाया है। ऐसे में सीनेटर के इस घमंड भरे बयान को भीख मांगने वाली मानसिकता का सबूत माना जा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अवॉर्ड शो में मजाक पर मचा बवाल, राजपाल यादव ने फैंस से मांगी ये बड़ी मदद

Story 1

RR vs MI: यशस्वी जायसवाल रचेंगे इतिहास? गुवाहाटी में आज शतक का सिक्सर पूरा करने का मौका

Story 1

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, सीएम नायडू ने किया ऐलान

Story 1

CSK में मचा घमासान: 10 करोड़ के खिलाड़ी ने खोला टीम का काला सच , बताया क्यों लिया संन्यास

Story 1

अरे बैठ जा, मैं पेल दूंगा : अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ बर्ताव देख भड़के लोग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Story 1

आर्टेमिस-2: चांद के डार्क साइड से एस्ट्रोनॉट्स का संदेश, ट्रंप ने दी भविष्य के स्पेस डोमिनेंस की हुंकार

Story 1

एक इंच जमीन ने कराई पड़ोसियों में भीषण जंग, वीडियो देख लोग बोले- यह तो शुरुआत है

Story 1

क्या भारतीय जहाज पाकिस्तानी झंडे का कर रहे इस्तेमाल? जानें वायरल दावे का पूरा सच

Story 1

अमरावती का हुआ उदय: आंध्र प्रदेश को मिली उसकी स्थायी राजधानी

Story 1

CA फाइनल परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ दो बार होगी परीक्षा, जानिए क्या है नया नियम