केरल में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होना है। चुनावी शोर के बीच ताजा ओपिनियन पोल ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
किसे मिल सकती है सत्ता की चाबी? MATRIZE के ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, केरल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पोल के मुताबिक, UDF को 67-73 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि सत्ताधारी LDF 62-68 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, NDA के खाते में 5-8 सीटें और अन्य के हिस्से में 0-3 सीटें आने की संभावना जताई गई है।
वोट शेयर का गणित क्या कहता है? गठबंधनवार वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो UDF को 42% और LDF को 39% वोट मिलने का अनुमान है। NDA को राज्य में 15% वोट मिलने की संभावना है, जबकि अन्य के खाते में 4% वोट जा सकते हैं।
रीजन-वाइज क्या है स्थिति? क्षेत्रीय आंकड़ों के अनुसार, मालाबार (48 सीटें) में UDF को 25-27 और LDF को 20-22 सीटें मिल सकती हैं। सेंट्रल केरल (44 सीटें) में भी UDF आगे दिख रही है, जहां उसे 23-25 सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि LDF को 19-21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, साउथ केरल (48 सीटें) में मुकाबला पलटता दिख रहा है, जहां LDF को 23-26 और UDF को 20-23 सीटें मिलने की उम्मीद है।
चुनावी रण में 2.7 करोड़ मतदाता केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में कुल 2,69,53,644 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प है क्योंकि पिछले एक दशक से सत्ता में काबिज LDF अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है, तो वहीं UDF सत्ता में जोरदार वापसी की कवायद में जुटी है।
अब सभी की निगाहें 9 अप्रैल के मतदान और 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
WATCH | केरल में LDF को 62-68, UDF को 67-73, बीजेपी को 05-08 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान- MATRIZE #AssemblyElection #OpinionPoll #LDF #UDF #BJP #Kerala @ParasharPrachi, @journosaurav, @manojsinghmnc, @sajjanjnu, @23pradeepsingh, @alokmehtaeditor pic.twitter.com/fGJSEP9JCY
— India TV (@indiatvnews) April 6, 2026
आंखें दिखाईं गेंदबाज ने, लेकिन टिम डेविड ने जीता दिल: मैदान पर दिखा खेल भावना का अनोखा नजारा
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: RCB का दबदबा, धोनी की टीम का बुरा हाल; इन तीन टीमों के लिए बढ़ी मुश्किलें
आईपीएल 2026: हार के बाद आपा खो बैठे जेमी ओवरटन, गुस्से में मैदान पर पटका हेलमेट
ऋषभ पंत का विनिंग शॉट और आवेश खान का विवादित जश्न: क्या LSG को मिलने चाहिए थे 5 एक्स्ट्रा रन?
चिन्नास्वामी में टिम डेविड का तूफान: 106 मीटर लंबे छक्के से स्टेडियम के बाहर गई गेंद
ईरान को पावर प्लांट उड़ाने की धमकी देकर फंसे ट्रंप, अमेरिकी नेताओं ने कहा- दिमाग को मार गया लकवा
कानपुर सेक्स रैकेट: सरगना रोहित वर्मा की दरिंदगी का वीडियो वायरल, पार्टी में दिखे पुलिसकर्मी
मुंबई का मलाड दहला: धार्मिक गाने पर छिड़ा विवाद, खूनी झड़प में 8 गिरफ्तार
दिल्ली विधानसभा में सनसनीखेज सुरक्षा चूक: बैरियर तोड़कर घुसी कार, आरोपी की पहली तस्वीर आई सामने
अमेरिकी सेना ने ईरान में खुद ही फूंके अपने विमान: बचाव अभियान में क्यों हुआ करोड़ों का नुकसान?