बिजनौर/लखनऊ: यूपी पुलिस की एक बड़ी लापरवाही उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार दुबई में बैठे मेरठ के आकिब खान से जुड़े मिले। जांच में पता चला है कि जिस आकिब खान को बिजनौर पुलिस ने पिछले साल क्लीन चिट देकर छोड़ दिया था, वो असल में खतरनाक आतंकी साजिशों का मास्टरमाइंड निकला।
नवंबर 2025 में नांगलसोती थाना क्षेत्र के सौफतपुर निवासी मैजुल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो कॉल में आकिब खान ने AK-47 और हैंड ग्रेनेड लहराते हुए दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मैजुल और आकिब समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मामले की जांच तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने आकिब खान को हिरासत में लेने के बजाय उससे सिर्फ वीडियो कॉल पर बात की। आकिब ने पुलिस को बरगलाया कि वह AK-47 खिलौना थी और हैंड ग्रेनेड परफ्यूम की बोतल थी। थानाध्यक्ष ने उसकी बात पर आंख मूंदकर भरोसा कर लिया और फाइनल रिपोर्ट लगाकर सभी को क्लीन चिट दे दी।
हाल ही में यूपी एटीएस ने लखनऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकियों (साकिब, अरबाब, विकास और लोकेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मेरठ का साकिब, दुबई में रहने वाले उसी आकिब के संपर्क में था जिसे बिजनौर पुलिस ने निर्दोष बताकर छोड़ दिया था। इन आतंकियों ने कबूल किया कि वे पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे।
एटीएस की रिपोर्ट के बाद बिजनौर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा ने तत्काल प्रभाव से तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की निगरानी में कोताही बरतने के आरोप में नजीबाबाद के सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी और अफगानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। इनका मकसद लखनऊ रेलवे स्टेशन पर धमाका करना, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और राजनीतिक हस्तियों की रैकी करना था। आरोपियों के पास से बरामद सात स्मार्टफोन से कई आपत्तिजनक सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर अब उनसे रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।
*लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का कनेक्शन दुबई में रह रहे मेरठ के आकिब खान से सामने आने के बाद यूपी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं.
— NDTV India (@ndtvindia) April 6, 2026
जांच में खुलासा हुआ कि पिछले साल बिजनौर पुलिस ने आकिब को क्लीन चिट देते हुए AK‑47 को खिलौना बताया था. इस मामले में एसपी ने तत्कालीन… pic.twitter.com/HuykewnKt7
बारामती उपचुनाव: संजय राउत का बड़ा ऐलान, सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस को दिया ग्रीन सिग्नल
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!
बंगाल चुनाव का बिगुल: बेहाला में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़, TMC उम्मीदवार पर FIR से गरमाई सियासत
आंखें दिखाईं गेंदबाज ने, लेकिन टिम डेविड ने जीता दिल: मैदान पर दिखा खेल भावना का अनोखा नजारा
स्टेज पर डांसरों के साथ दूल्हे का अश्लील डांस, दुल्हन ने लिया शादी तोड़ने का बड़ा फैसला
मुंबई के मालाड में खूनी संघर्ष: दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
धुरंधर 2 की आंधी में उड़े बॉलीवुड के होश, जाकिर खान ने सरेआम खोली इंडस्ट्री की पोल
आईपीएल 2026: हार के बाद आपा खो बैठे जेमी ओवरटन, गुस्से में मैदान पर पटका हेलमेट
बारामती उपचुनाव में सियासी घमासान: BJP की कांग्रेस को दो टूक, उम्मीदवार हटाइए वरना...
प्रेसिडेंट कप 2026: बिहार ब्लास्टर्स ने रचा इतिहास, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की मौजूदगी ने जमाया रंग