IPL 2026 के रोमांच के बीच भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अर्शदीप, जो अपने मैदान के प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने इस बार कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख फैंस हैरान रह गए।
अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे किसी लड़की का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अर्शदीप ने अब तक अपनी निजी जिंदगी या रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया है, यही वजह है कि यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देने में जरा भी देरी नहीं की। एक यूजर ने इसे सॉफ्ट लॉन्च करार दिया, तो वहीं कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, आखिरकार भाभी जी मिल गईं।
कुछ फैंस ने तो चुटकी लेते हुए यह भी कहा, भईया अब लड़की के चक्कर में फंस गए हैं। फिलहाल, यह रहस्य बना हुआ है कि तस्वीर में दिख रही वह महिला कौन है।
भले ही अर्शदीप का यह पोस्ट चर्चा में है, लेकिन आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए गेंद के साथ बहुत अच्छी नहीं रही है। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए, गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 20वें ओवर में 4 वाइड और 1 नो-बॉल के साथ कुल 11 गेंदें फेंककर एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
इतना ही नहीं, मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैचों में अर्शदीप एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। अब फैंस को इंतजार है कि कब अर्शदीप अपनी गेंदबाजी से पुरानी लय में लौटते हैं और कब इस मिस्ट्री फोटो का राज खुलता है।
Arshdeep Singh Snapchat Story🤔😳 pic.twitter.com/0dSNYBM2kQ
— Jotdofficial (@Jot_855) April 5, 2026
झुकेगा नहीं के जोश में नीतीश का वार, क्लासेन की क्लास से संभली SRH की नैया
देश भर में मौसम का यू-टर्न : दिल्ली-एनसीआर में राहत, तो यूपी-एमपी में ओलों की मार
तस्वीर अभी बाकी है : राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, संसद में उठाए गए मुद्दों का जारी किया वीडियो
कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार: पिता बोले - बेटे ने गुनाह किया है, तो सजा जरूर मिले
धुरंधर और केरल स्टोरी पर पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- झूठ फैलाना इनका स्वभाव बन गया है
बंगाल में गरजे PM मोदी: भ्रष्टाचारियों को लूटा हुआ पैसा लौटाना ही होगा , टीएमसी पर साधा निशाना
मछली पर महासंग्राम: क्या माछ-भात तय करेगा बंगाल की सत्ता का रास्ता?
चांद के पास जिम का मजा: NASA के एस्ट्रोनॉट्स कैसे जीरो ग्रेविटी में बहा रहे हैं पसीना?
राहुल बनर्जी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा टॉलीवुड, सितारों का फूटा गुस्सा
दुश्मन की मांद में घुसा अमेरिका, ईरानी सरजमीं पर जारी है पायलट को निकालने का मिशन रेस्क्यू