इतिहास की नई इबारत खेल जगत में भारतवंशियों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में 11 साल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में इंग्लैंड की टॉप-रेटेड महिला शतरंज खिलाड़ी बनकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।
शानदार रेटिंग और वर्ल्ड रैंकिंग फिडे (FIDE) की ताजा रेटिंग के अनुसार, बोधना की रेटिंग अब 2366 हो गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने चार बार की ब्रिटिश चैंपियन लैन याओ को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, बोधना दुनिया की टॉप-100 महिला खिलाड़ियों की सूची में 72वें स्थान पर जगह बनाने में भी कामयाब रही हैं।
लॉकडाउन में मिली प्रेरणा उत्तर लंदन की रहने वाली बोधना की सफलता की कहानी बेहद दिलचस्प है। उन्होंने किसी प्रोफेशनल कोचिंग से नहीं, बल्कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान घर में मिले एक पुराने चेस बोर्ड से खेलना शुरू किया था। उनके पिता उस बोर्ड को फेंकने वाले थे, जिसे बोधना ने उठाकर अपने खेल का सफर शुरू किया।
दिग्गजों को दी मात बोधना पहले ही वुमेन इंटरनेशनल मास्टर का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में ग्रीस में एक टूर्नामेंट के दौरान पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मारिया मुजीचुक को हराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2024 के चेस ओलंपियाड में इंग्लैंड की टीम की ओर से खेलते हुए वे देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बनीं।
ऋषि सुनक ने की तारीफ बोधना की इस कामयाबी पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, 11 साल की उम्र में इंग्लैंड की नंबर-1 खिलाड़ी बनने पर बोधना को बहुत बधाई। हमने एक बार डाउनिंग स्ट्रीट के गार्डन में साथ मैच खेला था और उनकी इस सफलता को देखकर मुझे जरा भी हैरानी नहीं है।
असाधारण प्रतिभा इंग्लिश चेस फेडरेशन के सीईओ रिचर्ड वॉल्श ने बोधना को असाधारण प्रतिभा बताया है। उन्होंने कहा कि बोधना इंग्लैंड के हर खिलाड़ी के लिए एक नई मिसाल पेश कर रही हैं। बोधना की यह सफलता बताती है कि सही लगन और मेहनत से किसी भी उम्र में बड़ी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
Huge congratulations to Bodhana Sivanandan on becoming England’s top female chess player at just 11 years old.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) April 2, 2026
We once played each other in the Downing Street garden. Let’s just say her success has not come as a shock! pic.twitter.com/KZ2EcXysyO
रील के नाम पर अश्लीलता नहीं, इस लड़के ने ट्रेन में पेश की जिम्मेदारी की मिसाल
आनंद महिंद्रा ने दुनिया को दिखाई झारखंड की गुप्त खूबसूरती, बादलों की पहाड़ी के दीवाने हुए उद्योगपति
हिमाचल: कुल्लू में गहराया मातम, खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत
अब इलाज के लिए जमीन बेचने की मजबूरी नहीं: इंसेफ्लाइटिस के खात्मे पर CM योगी का बड़ा दावा
ओडिशा में भूकंप से थरथराई धरती: CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, घरों से बाहर भागे लोग
IPL 2026: रबाडा और आर्चर भी रह गए पीछे, अनजान गेंदबाज ने फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद
IPL 2026: क्या आज इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? CSK के खिलाफ एक विकेट से टूटेगा अनोखा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का ‘विशाल’ रिकॉर्ड, फिर भी मुंबई इंडियंस को झेलनी पड़ी करारी हार
NASA का ऐतिहासिक कारनामा: आर्टेमिस II मिशन ने पहली बार इंसानी आंखों से किया चाँद के रहस्यमयी ओरिएंटेल बेसिन का दीदार
रील के चक्कर में भारी पड़ी डीजल वाली धुलाई , स्कॉर्पियो जब्त और युवक गिरफ्तार