मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच केवल मिसाइलों का खेल नहीं चल रहा है। आज युद्ध का मैदान बदलकर सोशल मीडिया की स्क्रीन पर आ गया है, जहां ईरान अमेरिका को उसी की बनाई तकनीक से मात दे रहा है।
अपने ही जाल में घिरा सुपरपावर अमेरिका जिसे अपनी सॉफ्ट पावर मानता था, वही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज ईरान के लिए सबसे बड़े हथियार बन गए हैं। एक्स (X) और फेसबुक जैसी अमेरिकी कंपनियों के सर्वर का इस्तेमाल कर ईरान न केवल अमेरिका को ट्रोल कर रहा है, बल्कि उसकी वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
डिजिटल गोरिल्ला वॉर की नई चाल इस डिजिटल युद्ध के लिए किसी मिसाइल या वीजा की जरूरत नहीं है। ईरान के डिजिटल योद्धा अमेरिकी तकनीक का उपयोग कर वाशिंगटन के रसूख की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह 21वीं सदी का वह गोरिल्ला वॉर है जिसमें दुश्मन के घर में बैठकर दुश्मन की ही नीतियों का मजाक बनाया जा रहा है।
F-35 का मजाक और ग्रिलिंग की तस्वीर ईरान ने अपने व्यंग्यात्मक हमलों के जरिए अमेरिका के सबसे घातक लड़ाकू विमान F-35 को निशाना बनाया है। हाल ही में एक पोस्ट में ईरान ने F-35 को (OF)F-35 लिखकर यह संदेश दिया कि उनके डिफेंस सिस्टम के सामने यह महंगा विमान महज एक बंद खिलौना है।
इतना ही नहीं, ईरान ने एआई (AI) का सहारा लेकर एक तस्वीर साझा की, जिसमें F-35 को ग्रिल (बारबेक्यू) होते दिखाया गया। नेशनल ब्राई डे के बहाने किए गए इस कटाक्ष ने ऑनलाइन दुनिया में अमेरिकी सैन्य ताकत पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं।
नैरेटिव वॉर का घातक असर ईरान की यह रणनीति बेहद सोची-समझी है। हथियारों की जंग में अरबों डॉलर खर्च होते हैं, लेकिन नैरेटिव वॉर में बिना एक पैसा खर्च किए अमेरिकी जनता के बीच अविश्वास पैदा किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान एआई तकनीक के जरिए अमेरिकी चुनावों और लोकतंत्र को प्रभावित कर रहा है। अमेरिका में पहले से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच ईरान के ये डिजिटल प्रहार ट्रंप और अमेरिकी सरकार की साख पर बड़े सवालिया निशान लगा रहे हैं।
(OF)F35😎 pic.twitter.com/glvNqB4WO2
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 3, 2026
तेहरान पर ट्रंप का बड़ा हमला: कई ईरानी सैन्य कमांडरों के खात्मे का दावा
इंदिरा-राजीव भी आ जाएं तो नहीं बिगाड़ पाएंगे मेरा कुछ , हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती
कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: भड़की भीड़ ने छीनी राइफल, कहा- बिहारी का पावर देख लीजिए
घायल हूं, इसलिए घातक हूं: राघव चड्ढा की अग्निपरीक्षा औरAAP की अंदरूनी कलह का नया मोड़
पेंटागन में पावर गेम : क्या ट्रंप की फायर लिस्ट में हैं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ?
‘घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं’: राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, हर झूठ का दिया जवाब
मध्य प्रदेश में कुदरत का कहर: ग्वालियर-बैतूल में ओलों की चादर, 45 जिलों के लिए हाई अलर्ट
PSL 2026: 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटा दिए 26 रन
काशी में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य की गाथा, विक्रमोत्सव 2026 का भव्य आगाज़
AAP में मची रार: राघव चड्ढा ने पार्टी नेताओं पर किया पलटवार, कहा- झूठ को सच साबित करने की हो रही कोशिश