अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक कड़ा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके पास अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। इस समयावधि में ईरान को या तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलना होगा या डील के लिए आगे आना होगा। ट्रंप ने साफ किया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को भीषण तबाही का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने 26 मार्च को ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, जो अब समाप्त होने वाली है। ट्रंप का दावा है कि ईरान ने खुद बिचौलियों के जरिए संपर्क कर समय बढ़ाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा, ईरानी अधिकारियों ने अपने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बचाने के लिए सात दिन मांगे थे, लेकिन मैंने उन्हें 10 दिन दिए। अब और समय नहीं दिया जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने कदम नहीं उठाया, तो वे उनके पावर प्लांट्स को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
ईरानी नेतृत्व ने अमेरिका के प्रस्ताव को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताकर खारिज कर दिया है। तेहरान का आरोप है कि अमेरिका के लक्ष्य लगातार बदल रहे हैं—कभी वे मिसाइल क्षमताओं की बात करते हैं, तो कभी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को खत्म करने की धमकी देते हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि अमेरिका और इजरायल ने उनके बुशहर प्लांट पर हमले कर रेडिएशन का खतरा पैदा कर दिया है।
इस तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान की भूमिका अहम हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में एक दल बातचीत के लिए तैयार है। शुरुआत में ईरान ने ट्रंप की पाषाण काल में भेजने वाली धमकी के कारण बातचीत से इनकार कर दिया था, लेकिन अब अराघची ने संकेत दिए हैं कि ईरान सम्मानजनक शर्तों पर शांति वार्ता के लिए तैयार है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल गलियारा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था इस मार्ग पर निर्भर है। ट्रंप भली-भांति जानते हैं कि ईरान की कमर तोड़ने के लिए इस समुद्री रास्ते और उसके ऊर्जा ठिकानों पर नियंत्रण अनिवार्य है। 6 अप्रैल की डेडलाइन जैसे-जैसे करीब आ रही है, दुनिया की नजरें वेस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट पर टिक गई हैं। यदि अगले 48 घंटों में कोई कूटनीतिक हल नहीं निकला, तो यह संकट एक बड़े महायुद्ध में बदल सकता है।
Remember the Western outrage about hostilities near Zaporizhzhia Nuclear Power Plant in Ukraine?
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 4, 2026
Israel-U.S. have bombed our Bushehr plant four times now. Radioactive fallout will end life in GCC capitals, not Tehran.
Attacks on our petrochemicals also convey real objectives. pic.twitter.com/onGCgkJFjt
राजस्थान: खेत बने बर्फ के मैदान , बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
इटावा: आसमान से गिरा जलती मिसाइल बना ड्रोन, मचा हड़कंप; अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
मोहम्मद सिराज का हैरान करने वाला कैच, कैसे बदल गया विकेट छक्के में?
चांद की यात्रा पर iPhone 17 Pro Max: नासा के आर्टेमिस II मिशन में तकनीक का नया अध्याय
घायल हूं इसलिए घातक हूं : राघव चड्ढा का AAP पर सीधा प्रहार, लगाए गए आरोपों का दिया बिंदुवार जवाब
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
ब्राजील में आसमान से मौत बनकर गिरा विमान: रेस्टोरेंट से टकराकर मलबे में बदली प्राइवेट जेट, 4 की मौत
कार डिलीवरी के दौरान महिला का ऐसा अंदाज, जिसने जीत लिया सबका दिल
क्या आप से दूरी के बाद कांग्रेस का हाथ थामेंगे राघव चड्ढा? उदित राज के बयान से गरमाई सियासत
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!