अमेरिकी जेट गिरा, ईरान ने ली चुटकी ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच 3 अप्रैल का दिन एक बड़ी सैन्य घटना का गवाह बना। ईरान की सेना ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराने का दावा किया। अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनका विमान गिरा है और उसमें सवार दो पायलटों में से एक को रेस्क्यू कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर डिजिटल वॉर जैसे ही अमेरिका ने विमान गिरने की पुष्टि की, ईरान ने सोशल मीडिया पर तंज कसने शुरू कर दिए। थाईलैंड स्थित ईरानी दूतावास ने एक AI वीडियो साझा किया है, जिसमें एक अमेरिकी पायलट पैराशूट के साथ भागता हुआ दिख रहा है और ईरानी सेना उसका पीछा कर रही है। इस वीडियो के जरिए ईरान ने अमेरिका की वैश्विक शक्ति पर बड़ा हमला किया है।
ताबूतों के जरिए संदेश यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने ऐसे आक्रामक पोस्ट किए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक तस्वीर साझा की थी। इस AI जनरेटेड तस्वीर में होर्मुज के समुद्री रास्ते में अमेरिकी झंडे में लिपटे ताबूत तैरते हुए दिखाए गए थे, जो एक कड़ा संदेश है कि इस क्षेत्र में अमेरिकी दखल खतरनाक साबित हो सकता है।
F-35 को बताया खिलौना ईरान ने अमेरिका के सबसे घातक लड़ाकू विमान F-35 को भी अपने निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें F-35 को OFF मोड में दिखाया गया है। ईरान ने इसे (OF)F-35 लिखकर यह संदेश दिया है कि उनकी मिसाइल और डिफेंस टेक्नोलॉजी के आगे अमेरिका का सबसे महंगा विमान बंद हो जाएगा।
वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी इस तनाव का असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ रहा है। हालांकि, इस स्थिति के बीच अब जहाज नए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। इस बदलाव से भारत सहित दुनिया के कई देशों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच चल रही यह डिजिटल जंग भविष्य में किसी बड़े सैन्य टकराव का संकेत दे रही है।
ขณะนี้อยู่ในอิหร่าน pic.twitter.com/12c9nAVfxy
— Iran Embassy in Thailand ☫ (@IranInThailand) April 3, 2026
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
ट्रंप की ईसा मसीह से तुलना: व्हाइट हाउस में छिड़ा नया विवाद, क्या खुद को किंग मानते हैं पूर्व राष्ट्रपति?
तुमने हमारा पुल तोड़ा, अब बारी तुम्हारी: ईरान ने जारी की 8 प्रमुख पुलों की हिट लिस्ट
IPL 2026: शनिवार को लगेगा क्रिकेट का डबल डोज, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
CSK vs PBKS: 73 रनों की तूफानी पारी के बावजूद आयुष म्हात्रे क्यों चूक गए प्लेयर ऑफ द मैच ?
पुल और इमारतें दोबारा बन जाएंगी, लेकिन अमेरिका की साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल गई
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: INS अरिदमन और INS तारागिरी ने संभाला मोर्चा
राज्यसभा में आप का बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की छुट्टी पर अशोक मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
राघव चड्ढा बनाम संजय सिंह: आप के भीतर बढ़ती दरार और तीखे वार
होर्मुज का ताला तोड़ेंगे ट्रंप , ईरान को दी सीधी सैन्य चेतावनी