आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम को सबसे बड़ा झटका पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने से लगा है। लेकिन अब एक वीडियो ने चेन्नई के फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है।
अभ्यास सत्र में दिखे थाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी अपनी किट के साथ अभ्यास सत्र की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिंडली की चोट (calf injury) के कारण गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर बैठने वाले धोनी का वापस आना टीम के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। 2019 के बाद यह पहला मौका था जब धोनी ने सीएसके के लिए कोई आईपीएल मैच मिस किया।
RCB के खिलाफ रणनीतिकार की जरूरत सीएसके को अब 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करना है। भले ही धोनी की बल्लेबाजी फॉर्म पर सवाल उठते रहे हों, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीतिक सूझबूझ का कोई मुकाबला नहीं है। विराट कोहली की अगुवाई वाली आक्रामक आरसीबी के खिलाफ धोनी की उपस्थिति टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी है।
क्या आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे धोनी? धोनी के मैदान पर उतरने की खबरों के बीच अटकलें तेज हैं कि क्या वह सीधे आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे? कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अप्रैल के अंत तक का समय लग सकता है। हालांकि, अगर धोनी फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो विराट कोहली बनाम धोनी की जंग एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार की तरह होगी।
आंकड़ों में सीएसके का दबदबा आरसीबी के खिलाफ भिड़ंत पर नजर डालें तो सीएसके का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में से 21 में धोनी की सेना ने जीत दर्ज की है। हालांकि, मौजूदा सत्र में आरसीबी जिस फॉर्म में है, उसे देखते हुए चेन्नई की राह आसान नहीं होगी। रजत पाटीदार और कोहली की शानदार बल्लेबाजी के सामने अब चेन्नई को एक ठोस रणनीति और धोनी के अनुभव की सख्त जरूरत है।
अब देखना यह है कि क्या धोनी अगले कुछ मैचों में अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस ला पाते हैं या सीएसके को और इंतजार करना पड़ेगा।
Kodiyil Oruvan! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/SuztJYGNzr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2026
बिहार में नेतृत्व का खेला : नीतीश ही चुनेंगे उत्तराधिकारी, सम्राट चौधरी के नाम पर क्या बोले विधायक?
लहरों के बीच मौत का मंजर: सर्फर से टकराई विशालकाय व्हेल, वीडियो देख कांप उठेंगे आप!
मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक
1948 की अधूरी लड़ाई का 2026 में अंत: अमित शाह ने पूरा किया सरदार पटेल का अखंड भारत मिशन
पनडुब्बियों का काल, पानी में छिपकर करेगा वार! नेवी को मिला समंदर का नया सिकंदर मालवन
वंदे भारत का बढ़ा मानवीय चेहरा: महिला की गुहार पर ड्राइवर ने बीच रास्ते में रोकी रफ्तार
क्या विराट और रोहित ले रहे हैं टेस्ट संन्यास से वापसी? वायरल दावों की पूरी सच्चाई
महायुद्ध का बिगुल: ईरान ने भरी 6 महीने की हुंकार, ट्रंप की मिडिल ईस्ट से वापसी की तैयारी
अगर मुझे कुछ हुआ, तो वो गाड़कर निकाल लाएंगे : CM योगी पर प्रयागराज की लड़की का बयान वायरल
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट