मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वामशी पैडिपल्ली की आगामी फिल्म में इन दोनों दिग्गजों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
अनाउंसमेंट ने बढ़ाई उत्सुकता प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए नयनतारा के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, द क्वीन अराइव्स! वर्सेटिलिटी और एक्सीलेंस की मिसाल नयनतारा इस खास फिल्म का हिस्सा बन रही हैं। खुद सलमान खान ने भी डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है।
कितना है दोनों के बीच उम्र का अंतर? फिल्म की घोषणा के साथ ही इंटरनेट पर सलमान खान और नयनतारा के बीच उम्र के अंतर (Age Gap) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सलमान खान का जन्म 1965 में हुआ था और वह 60 वर्ष के हैं, जबकि नयनतारा का जन्म 1984 में हुआ है और वह 41 वर्ष की हैं। इस तरह दोनों कलाकारों के बीच 19 साल का अंतर है।
पुराना है सलमान का एज गैप कनेक्शन यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान की को-स्टार्स के साथ उम्र के अंतर पर बात हो रही है। अपनी पिछली फिल्मों में भी सलमान अक्सर खुद से काफी छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम करने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
सिकंदर (2025) में रश्मिका मंदाना के साथ उनका 31 साल का और दबंग 3 में सई मांजरेकर के साथ 33 साल का अंतर काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा दिशा पटानी, सोनाक्षी सिन्हा और स्नेहा उल्लाल जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी उनका एज गैप फिल्म रिलीज के समय चर्चा का विषय बना था।
पैन-इंडिया फिल्म से बड़ी उम्मीदें नयनतारा के शामिल होने के बाद, इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं। इसे एक दमदार पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। दो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों का साथ आना दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकता है। फिलहाल फैंस को अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने और पर्दे पर इस नई जोड़ी के जादू का इंतजार है।
The Queen Arrives 🔥
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) March 31, 2026
The epitome of versatility and excellence #NAYANTHARA joins #SalmanKhanVamshiPaidipallyFilm 💥💥
It’s an honour to have You on board for something truly special that’s underway 🙏🏻#SVC63 @BeingSalmanKhan @directorvamshi #DilRaju #Shirish @SVC_official… pic.twitter.com/sRtMdUBsBI
टाटा की कारें हुईं महंगी: पंच, नेक्सन और टियागो पर बढ़ा बोझ, जानिए आपकी पसंदीदा गाड़ी की नई कीमत
IPL छोड़ PSL को चुना, फिर एडम जम्पा ने दिया विवादित बयान, क्या सच में IPL में मिलते हैं कम पैसे?
अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे: गुजरात के विकास की नई रफ्तार, जानें क्या है इसकी खासियत
हाय रे किस्मत! ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, देखकर दंग रह गए फैंस
इजरायल पर ईरान का मिसाइल प्रहार : तेल अवीव की सड़कों पर मची तबाही का ग्राउंड रिपोर्ट
IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली की टक्कर में दो युवा सितारों का हुआ डेब्यू, टॉस जीतकर DC ने चुनी गेंदबाजी
स्कूल चलें हम: सरकारी स्कूलों में नामांकन का बढ़ा क्रेज, सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटी साइकिलें
लहरों के बीच मौत का मंजर: सर्फर से टकराई विशालकाय व्हेल, वीडियो देख कांप उठेंगे आप!
IPL 2026 के बाद थमेगा नहीं क्रिकेट का रोमांच: 30 दिन में 10 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा LPG कनेक्शन, घर ले जाना हुआ बेहद आसान