पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में बॉल टैम्परिंग का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान हुई इस घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। अब सभी की निगाहें मैच रेफरी के फैसले पर टिकी हैं, जो अगले 48 घंटों के भीतर आ सकता है।
सुनवाई में आरोपों से मुकरे फखर जमां मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने हुई पहली सुनवाई में मुख्य आरोपी फखर जमां ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पुष्टि की है कि फखर के इनकार के बाद अब इस मामले की फिर से विस्तृत सुनवाई होगी। यदि फखर दोषी पाए जाते हैं, तो यह लेवल-3 का अपराध माना जाएगा, जिसमें कम से कम एक मैच का बैन और भारी जुर्माना लग सकता है।
क्या शाहीन और हारिस पर भी गिरेगी गाज? बॉल टैम्परिंग का आरोप फखर जमां पर है, लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इस मामले में टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और गेंदबाज हारिस रऊफ की संलिप्तता की ओर भी इशारा कर रहे हैं। कामरान अकमल और बासित अली जैसे पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि यदि सबूत हैं, तो कप्तान शाहीन और हारिस रऊफ को भी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि वे उस समय वहीं मौजूद थे।
क्या हुआ था उस आखिरी ओवर में? कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर से ठीक पहले शाहीन, हारिस और फखर के बीच हुई चर्चा के दौरान फखर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया। अंपायरों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए न केवल गेंद बदली, बल्कि लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी भी लगा दी। इस घटना के विजुअल्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कप्तान की अनभिज्ञता पर उठे सवाल जब इस पूरे मामले पर कप्तान शाहीन अफरीदी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे फुटेज देखकर चर्चा करेंगे। कप्तान का यह रुख प्रशंसकों और विशेषज्ञों को हजम नहीं हो रहा। आलोचकों का कहना है कि इतने बड़े विवाद पर कप्तान का अनजान बनना उनकी जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
तस्वीरें और वीडियो सबूत साफ इशारा कर रहे हैं कि लाहौर कलंदर्स के खेमे में कुछ गलत हुआ है। अब देखना यह है कि क्या अगले दो दिनों में बोर्ड कड़ी कार्रवाई करता है या यह मामला किसी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Basit Ali said, It s over for Fakhar Zaman. Since the evidence has come out, I m sure that he ll be fined a huge amount.
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 29, 2026
Kamran Akmal said, Not only Fakhar Zaman, captain Shaheen and Haris Rauf are also responsible for this Ball Tampering. They can face a Ban as well. pic.twitter.com/TYWAEEdj97
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
लेबनान में इजरायल का ऑपरेशन तेज : बेरूत की सड़कों पर मिसाइलों की गूंज, मची भारी अफरा-तफरी
क्या सुरक्षित नहीं रहा अमेरिका? ट्रंप व्हाइट हाउस के नीचे बनवा रहे अभेद्य बंकर
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस का रहस्यमय विवाद, फैंस ने उठाए सवाल
ट्रेन में महाभारत : लड़कियों की लड़ाई सुलझाने गए लड़के की हुई ऐसी धुलाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
राजस्थान दिवस या सियासी रार: स्थापना को लेकर दो तारीखों पर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस
मौत के मुंह से वापसी: ईरान की जेल और 1800 किमी का खौफनाक सफर पार कर घर लौटे 8 भारतीय नाविक
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग
अब तो मोदी बचाएंगे वाले वीडियो पर PM मोदी का जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वायरल संदेश
पीएसएल में बड़ा बॉल टैंपरिंग कांड: फखर जमां पर लटकी बैन की तलवार, क्या अफरीदी-राउफ भी होंगे दोषी?