दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में एक चलती कार से राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंके जा रहे थे। इस मस्ती के कारण एक बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और बड़ा हादसा होते-होते बचा।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में एक नाबालिग कार की खिड़की से बाहर झांककर राहगीरों को निशाना बना रहा था। गुब्बारा लगने के कारण बाइक सवार लड़खड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर शिकायत मिलते ही तवरित कार्रवाई की और वाहन को ट्रैक कर चालान जारी किया। पुलिस ने खुद इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
0 रुपये का चालान और जनता का गुस्सा पुलिस ने एक्शन तो लिया, लेकिन चालान की रसीद सार्वजनिक होते ही विवाद शुरू हो गया। रसीद में जुर्माने की राशि 0 (शून्य) दिखाई दे रही है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और पुलिस से तीखे सवाल पूछ रहे हैं।
क्यों है शून्य का आंकड़ा? कानूनी जानकारों के अनुसार, जब पुलिस किसी गंभीर मामले को कोर्ट डिस्पोजल के लिए भेजती है, तो रसीद पर राशि शून्य दिखाई दे सकती है। इसका मतलब है कि अब इस मामले में अंतिम फैसला कोर्ट करेगा। हालांकि, आम नागरिक इसे पुलिस की ढिलाई मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यूजर्स का कहना है कि यह महज ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी की जान धोखे में डालने जैसा आपराधिक कृत्य है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, क्या पुलिस पागल बना रही है? अगर बाइक सवार की जान चली जाती, तब भी क्या चालान ही कटता?
लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में केवल चालान नहीं, बल्कि सख्त आपराधिक धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी सड़क पर ऐसी जानलेवा मस्ती करने की हिम्मत न करे।
Taking cognizance of a social media complaint, @dtptraffic took swift action on a dangerous incident reported from Bhalaswa Flyover.
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 29, 2026
A minor in a moving car was throwing water balloons at motorists, causing a rider to lose balance and narrowly escape a serious accident.
The… pic.twitter.com/TkyEP2STOV
एक हाथ में छाता, दूसरे में स्टीयरिंग: हिमाचल में खस्ताहाल बस का वीडियो वायरल, यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़
हार के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
रसोई गैस संकट से राहत: होर्मुज के मौत के रास्ते से सुरक्षित निकले भारत के दो और जहाज
सुबह के 6:50 बजे भारत में मिली ऐसी सर्विस, हैरान रह गईं फ्रेंच महिला!
सफाई के दौरान खुला शेर का पिंजरा, मौत के बेहद करीब पहुंची लड़की; वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी : अमेरिका को ईरानी सेना की सीधी चेतावनी
IPL 2026: एमएस धोनी का फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती 6 मैचों से रहेंगे बाहर!
क्या है अमेरिका का 5800 करोड़ का E-3 सेंट्री विमान, जिसे ईरान ने किया तबाह?
हथबंद शराब दुकान में नियमों की सरेआम धज्जियां: बोरी में भरकर बेची जा रही शराब, वीडियो वायरल
WWE इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर: द अंडरटेकर की स्ट्रीक के अंत का अनसुना सच!